Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री Foxconn में बगावत, वेतन मांग रहे कर्मियों को पुलिस ने पीटा

News Desk

News Desk / Thu, Nov 24, 2022

दुनिया की सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री Foxconn में बगावत, वेतन मांग रहे कर्मियों को पुलिस ने पीटा

चीन में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स एसेम्बलिंग फैक्ट्री फॉक्सकॉन (Foxconn)  में हजारों कर्मचारियों ने बगावत कर दी है। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन एसेम्बल करने वाली फैक्ट्री भी है। iPhone 14 की सप्लाई की कमी से जूझ रही Apple के लिए यह चिंताजनक हो सकता है। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सुरक्षाकर्मियों और वर्कफोर्स के बीच बड़ी झड़प की बात सामने आई है। iPhone 14 मॉडल्स की सप्लाई में आई कमी का कारण चीन में सरकार द्वारा लगाए गए COVID-19 प्रतिबंधों को बताया गया है क्योंकि पिछले कुछ समय में चीन में कोरोना के मामले लाखों की संख्या में बढ़े हुए पाए गए हैं। 

दूसरी ओर खबर है कि Foxconn फैक्ट्री कर्मचारियों को समय पर पैसा नहीं दिया जा रहा है, वहीं कोविड संक्रमण का खतरा भी वहां पर बना हुआ है, जिसके कारण कर्मचारी जान के खतरे पर वहां काम करने के लिए राजी नहीं है। इसी कारण कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया और वे विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। झड़प में कर्मचारियों को पुलिस द्वारा पीटे जाने की भी खबर है। वहीं, कम्यूनिस्ट पार्टी की वर्तमान सरकार चाहती है कि कोरोना की लहर के बीच फैक्ट्रियों को पूरी तरह से बंद न किया जाए तो अच्छा है। इसके लिए सरकार ने कर्माचारियों को फैक्ट्री के अंदर ही रखने का फैसला किया। जिसके बाद उन्हें बाहरी दुनिया से संपर्क रहित रहना पड़ा। 


विरोध प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्क पहने हजारों लोग पुलिस के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पीटते हुए भी देखा जा सकता है। प्रदर्शन बुधवार की सुबह को शुरू हुआ बताया गया है, जब फैक्ट्री के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और सिक्योरिटी कर्माचारियों के साथ बगावत पर उतर आए। Apple की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कंपनी इससे पहले चेताया था कि झेंगझोऊ में 2 लाख के लगभग कर्मियों को कोविड के चलते निकाले जाने के कारण iPhone 14 की डिलीवरी में देरी हो सकती है। 

चीन के झेंगझोऊ में स्थित Foxconn में iPhone 14 को एसेम्बल करने के लिए कर्मियों को ज्यादा वेतन देने की बात कहकर आकर्षित किया गया। लेकिन फैक्ट्री के एक कर्मचारी Li Sanshan के मुताबिक, यहां आने के बाद कंपनी ने उनकी वेतन की नीति को बदल दिया। ली ने बताया कि उसने यहां आने से पहले अपनी केटरिंग की जॉब छोड़ी, क्योंकि विज्ञापन में दो महीने के काम के लिए 25 हजार युआन (लगभग 2.8 लाख रुपये) देने की बात कही गई थी। लेकिन कंपनी ने यहां आने के बाद कहा कि उनको दो की बजाय 4 महीने काम करना होगा, तब जाकर उन्हें 2.8 लाख रुपये की रकम मिलेगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन