: IND vs SA 3rd ODI: भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल मुकाबला आज
नई दिल्ली:
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबले आज (11 अक्टूबर) को खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर के 1:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं टीम इंडिया ने वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीता. दोनों टीमें 1-1 की बराबरी है. आज का मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है. ऐसे में मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. क्योंकि यहां लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है. आज भी यहां बारिश होने की संभावना है. ऐसे होती है तो इस बात की पूरी संभावना है कि ओवरों में कटौती की जा सकती है.
श्रेयस-संजू फॉर्म में
संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं दोनों खिलाड़ी का सीरीज में अब बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. श्रेयस अय्यर ने पिछले मुकाबले में शानदार शतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी. वहीं पिछले मुकाबले में ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में नजर आए. गेंदबाजी की बात करें तो पिछले मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था. सिराज ने जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश किए हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड:
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी.
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्किया और एंडिले फेहलुक्वायो.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन