: IND vs SA: भारत को पहली सफलता, सुंदर ने डी कॉक को भेजा पवेलियन
India vs South Africa 3rd ODI (Photo Credit: Twitter @BCCI)
नई दिल्ली:
IND vs SA 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने आज अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि साउथ अफ्रीका के लिए 3 मैचों में 3 कप्तान बनाए गए हैं. पहले मैच में टेम्बा बवुमा ने कप्तानी की थी. रांची वनडे के लिए केशव महाराज को कप्तान बनाया गया था तो वहीं आज तीसरे वनडे के लिए डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका की कमान संभाले हुए हैं.
1-1 की बराबरी पर सीरीज
पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. इस मैच में संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा और भारत को जीत दिलवाई. आज दिल्ली के मुकाबले में जिस टीम की जीत होगी वो सीरीज को अपने नाम कर लेगी. अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए हर मुकाबला अहम माना जा रहा है. दोनों ही टीमें सीरीज को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी.
संबंधित लेख
First Published : 11 Oct 2022, 02:40:46 PM
For all the Latest Sports News, Cricket News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन