Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Top 10 Two Wheelers Oct 2022 : Hero Splendor सबसे आगे, अक्टूबर में बेचीं 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

News Desk

News Desk / Wed, Nov 16, 2022

Top 10 Two Wheelers Oct 2022 : Hero Splendor सबसे आगे, अक्टूबर में बेचीं 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स

भारत में टू-व्हीलर्स की सेल के अक्टूबर महीने के आंकड़े सामने आए हैं। इसमें टॉप 10 की लिस्ट में Hero ने बाजी मार ली है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर 2022 में कंपनी ने Splendor के 2 लाख 61 हजार 721 यूनिट्स टूव्हीलर्स सेल किए हैं। इस संख्या के साथ Splendor अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाला टूव्हीलर बना है। हालांकि पिछले साल से तुलना करें तो कंपनी को ईयर ओवर ईयर सेल्स में नुकसान हुआ है। अक्टूबर 2022 में टू व्हीलर्स सेल करने वाली टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में और कौन कौन से नाम हैं, आइए जानते हैं। 

जैसा कि पहले बताया गया है Hero की मोटरसाइकिल अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकी हैं। इसमें कंपनी की Splendor मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा बिकी है और इसकी 2 लाख 61 हजार 721 यूनिट सेल हुई हैं। अगर पिछले साल से तुलना करें तो कंपनी ने 2021 में 2 लाख 67 हजार 821 यूनिट्स की सेल की थी। इस साल कंपनी को ईयर ओवर ईयर सेल्स में 2.28 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बावजूद इसके, रशलेन रिपोर्ट कहती है कि टॉप 10 टू-व्हीलर्स में Splendor का 24.58% हिस्सा है। दूसरे स्थान पर Honda Activa आती है। टॉप 10 की लिस्ट में इस टूव्हीलर का शेयर 19.78% है। पिछले महीने इसकी 2 लाख 10 हजार 623 यूनिट्स बिकी थीं। 2021 से तुलना करें तो  इस बार कंपनी को ईयर ओवर ईयर 7.08% की ग्रोथ मिली है। वहीं मंथ ओवर मंथ में इसकी परफॉर्मेंस घटी है। टूव्हीलर्स की बिक्री पिछले महीने के मुकाबले अबकी बार 34,984 यूनिट्स से कम हुई है। 

1dmvg6l8
टॉप 10 टू व्हीलर्स की लिस्ट में तीसरा नम्बर CB Shine का आता है। इस मॉडल की 1 लाख 30 हजार 916 यूनिट्स बिकी हैं। ईयर ओवर ईयर कंपनी ने 15.29% की ग्रोथ हासिल की है। चौथे नम्बर पर Bajaj Pulsar मोटरसाइकिल है जिसकी 1 लाख 13 हजार 870 यूनिट्स बिकी हैं। कंपनी ने यहां 31.64% की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ हासिल की है। वहीं मंथ ओवर मंथ सेल्स में भी कंपनी ने 8.44% की ग्रोथ हासिल की है। इस लिहाज से यह इकलौती कंपनी बनी जिसने मासिक और वार्षिक, दोनों तरह की बिक्री में बढ़त ली है।  

टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में पांचवां नम्बर Hero की HF Deluxe का आता है। यहां कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इस साल मोटरसाइकिल की 78 हजार 76 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1 लाख 64 हजार 311 यूनिट्स का था। इस तरह से कंपनी को ईयर ओवर ईयर सेल्स में 52.48% का नुकसान हुआ है। लिस्ट में छठवां नम्बर टीवीएस के जुपिटर का है। इसकी 77 हजार 42 यूनिट्स की सेल हुई है। ईयर ओवर ईयर कंपनी को इसकी सेल्स में 6.76% का मुनाफा हुआ है। 7वें नम्बर पर बजाज की प्लेटिना है। ईयर ओवर ईयर कंपनी को 31.16% का नुकसान हुआ है। 

इस लिस्ट में 8वें नम्बर पर Acess है जिसे ईयर ओवर ईयर 5.88% का नुकसान हुआ है। 9वें और 10वें नम्बर पर TVS के XL 100 और Apache मॉडल हैं। यहां XL 100 को ईयर ओवर ईयर नुकसान हुआ है और Apache ने ईयर ओवर ईयर 2.99% ग्रोथ हासिल की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन