: हॉस्टल में ट्रॉली बैग से गर्लफ्रेंड की डिलीवरी: बॉयफ्रेंड का यूनिक आइडिया फेल, चीख निकलते ही खुल गई पोल, देखिए LIVE VIDEO
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड को ट्रॉली बैग में भरकर हॉस्टल ले जाने की पूरी कहानी सामने आई है। गर्ल्स हॉस्टल में लड़के-लड़कियों के एक ग्रुप ने इसकी योजना बनाई।
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: उन्होंने बिजनेस लॉ की सेकंड ईयर की छात्रा को उसके ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बैग में भरकर ब्वॉयज हॉस्टल भेज दिया। रास्ते में झटके से बैग का पहिया टूट गया। झटके से लड़की चीख पड़ी, जिससे उनकी पोल खुल गई। Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: सिक्योरिटी गार्ड ने बैग खोला तो उसमें से लड़की बाहर निकली। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि पकड़े जाने के बाद लड़की ने कहा कि वे शरारत कर रहे थे। हालांकि यूनिवर्सिटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए लड़की को बैग में भरकर ले जाने की पूरी कहानी...
लड़की गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, लड़का ब्वॉयज हॉस्टल में
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: इस यूनिवर्सिटी में बिजनेस लॉ की पढ़ाई कर रही लड़की का ब्वॉयफ्रेंड भी यहीं पढ़ता है। लड़की गर्ल्स हॉस्टल में और लड़का ब्वॉयज हॉस्टल में रहता है।
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: यूनिवर्सिटी के अंदर लड़कों को लड़कियों के हॉस्टल में और लड़कियों को लड़कों के हॉस्टल में जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलना चाहते थे।
मिलने की प्लानिंग, बैग का आइडिया आया
इसके बाद लड़के और लड़की के साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने दोनों से मिलने की प्लानिंग शुरू कर दी। चूंकि दोनों एक दूसरे के हॉस्टल में नहीं जा सकते थे। इसलिए सभी ने दिमाग लगाया कि किसी तरह लड़की को लड़कों के हॉस्टल तक पहुंचाया जाए।
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: इसके बाद आइडिया आया कि लड़की को ट्रॉली बैग में छिपाकर लड़कों के हॉस्टल ले जाया जाए। इसके बाद वे उसे उसी तरह लड़कियों के हॉस्टल में वापस लाएंगे।
ट्रॉली बैग का आइडिया क्यों?
दरअसल, यहां लड़कियों या लड़कों के हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्र घर से आते-जाते समय सामान लाने के लिए ट्रॉली बैग का इस्तेमाल करते हैं। हॉस्टल में बैग लाना और ले जाना आम बात है। इसी वजह से सभी ने लड़की को बैग में छिपाकर ले जाने का फैसला किया। अगर सुरक्षा गार्ड बैग के बारे में पूछेगा तो वे कहेंगे कि इसमें सामान है।
2 फीट के बैग में पैक कर गेट पर पकड़ा गया
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: इसके बाद एक छात्रा का सबसे बड़ा 2 फीट का बैग खाली किया गया। जिसके बाद लड़की को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने बैग के अंदर पैक कर लिया।
लड़की की लंबाई भी 5 से 6 फीट के बीच है। लड़की को बैग के अंदर रखने के बाद लड़कियों ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को यूनिवर्सिटी के गेट पर बुलाया। जहां वे लड़की को गर्ल्स हॉस्टल से लगेज की तरह बैग में भरकर लाए और बैग उनके हवाले कर दिया।
लड़की का दम न घुट जाए, इसलिए वे उसे जल्दी-जल्दी ले जा रहे थे
ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को पता था कि लड़की बैग के अंदर है। बैग अच्छे से पैक किया गया था। उसमें चेन भी लगी थी। अगर और देर होती तो उसका दम घुट सकता था या उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे बैग को तेजी से ब्वॉयज हॉस्टल की तरफ ले जा रहे थे।
कैसे पकड़े गए?
हुआ यूं कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बैग से जल्दी से बाहर निकालना चाहता था ताकि उसकी तबीयत खराब न हो, इस वजह से वह ट्रॉली के पहियों पर बैग को तेजी से खींच रहा था। गेट के पास वजन ज्यादा होने की वजह से अचानक उसका पहिया फंस गया।
Haryana Sonipat OP Jindal University Girlfriend Bag Video: जल्दबाजी में युवक ने बैग को तेजी से खींचा और उसका पहिया टूट गया। इससे बैग में झटका लगा। इससे अंदर छिपी लड़की भी हिल गई और वह चीख पड़ी। इससे वहां खड़े सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। उसने दूसरे सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर बैग खोला तो अंदर से लड़की बाहर निकली।
वीडियो को लेकर इन 2 सवालों का जवाब नहीं मिला
- यह घटना कब की है या यह वीडियो कब बनाया गया?
- वीडियो किसने बनाया और अब इसे वायरल क्यों किया गया?
- युवती का बॉयफ्रेंड कौन है, वह कौन सी क्लास में पढ़ता है?
इस मामले में यूनिवर्सिटी और पुलिस ने क्या कहा..
1. यूनिवर्सिटी ने इसे शरारत बताया
वीडियो वायरल होने पर यूनिवर्सिटी की चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर अंजू मोहूं ने कहा- हमारी सिक्योरिटी बहुत स्ट्रॉन्ग है। सभी जगह मेटल डिटेक्टर लगे हैं और लड़की को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। यह इसके दोस्तों की ही शरारत थी।
2. पुलिस बोली- प्रैंक बताया, यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया
यूनिवर्सिटी के चौकी प्रभारी ने कहा- बैग में पकड़ी गई लड़की ने इसे एक मजाक यानी प्रैंक बताया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लड़की को शो-कॉज नोटिस जारी किया है और 25 अप्रैल को इस पर सुनवाई की जाएगी। वह जांच कर रहे हैं कि पूरी घटना में कितने छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन