Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: कांग्रेस के 'अनपढ़' नेताओं ने मोदी साहब की बात को ट्विस्ट कियाः आजाद

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

नई दिल्ली:   कांग्रेस से दशकों पुराना नाता तोड़ अलग पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले गुलाम नबी आजाद आज जम्मू में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं. इस रैली की पूर्व संध्या पर आजाद ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किताब के विमोचन के अवसर पर गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कांग्रेसी नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) पर तंज कसते हुए कहा, 'प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के लोगों से मिलना-जुलना और उनसे बात करने भर से किसी शख्स का डीएनए (DNA) नहीं बदलता है.' गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ते वक्त अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में आजाद ने तमाम बातें लिखीं. इसके बाद गांधी (Gandhi Family) परिवार से आगे की नहीं सोच पाने वाले नेताओं ने आजाद पर जमकर हमला बोला. इस कड़ी में जयराम रमेश ने कहा था, 'गुलाम नबी आजाद का डीएनए मोदी-फाइड (Modi-Fied) हो गया है.'
गुलाम पर सरकारी बंगले और सुरक्षा को लेकर किया था कांग्रेसी नेताओं ने हमला गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम बनी आजाद जम्मू में रविवार को अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं. उनके साथ जम्मू-कश्मीर के दर्जनों कांग्रेस नेता भी है. इसके ऐन पहले आजाद ने कांग्रेस को फिर से अपने निशाने पर लिया. कांग्रेस के इस पूर्व दिग्गज नेता ने कहा, 'संसद से विदाई के वक्त तमाम सांसदों ने मेरे बारे में बात की, लेकिन सिर्फ पीएम मोदी की बातों पर ही सुर्खियां बनीं. अगर आप दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलते हैं और उनसे बात करते हैं, तो इससे आपका डीएनए नहीं बदलता. 22 पार्टियों के सांसदों ने मेरे फेयरवेल पर मेरे बारे में बोला था.' गौरतलब है कि पीएम मोदी से आजाद के निजी संबंधों को आधार बना तमाम कांग्रेसी नेताओं ने उन पर हमला बोला. कांग्रेस छोड़ने और अपने त्यागपत्र में राहुल गांधी और उनके चापलूसों को निशाना बनाने से 'कुपित' कई कांग्रेसी नेताओं ने सवाल उठाए थे कि आजाद अभी तक सरकारी बंगले और सुरक्षा का लाभ क्यों ले रहे हैं. इसके पीछे कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी से उनकी नजदीकी को जिम्मेदार ठहराया. यह भी पढ़ेंः राजौरी गार्डन के टेंट हाउस में लगी आग, मौके पर 23 दमकल गाड़ियां पहुंचीं आजाद ने पीएम मोदी का मानवता से परिपूर्ण बताया गौरतलब है कि पीएम मोदी ने राज्य सभा से गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने पर डबडबाई आंखों से अपने लंबे निजी संबंधों पर बात की थी. खासकर पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 2007 में हुए आतंकी हमलों का जिक्र किया था, जिसमें कई गुजराती मारे गए थे. उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के सीएम पद पर विराजमान थे. पीएम मोदी के उस वक्तव्य को आधार बना कांग्रेसी नेताओं के हमले पर आजाद ने अब जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने शनिवार को कहा कि कुछ 'अनपढ़' कांग्रेसी नेताओं ने पीएम मोदी के वक्तव्य को घुमा-फिरा कर पेश किया. उन्होंने कहा, 'मैं यही मान कर चलता था कि मोदी साहब एक निष्ठुर शख्स हैं. उनकी पत्नी और बच्चे नहीं हैं, इसलिए मैं सोचता था कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है. लेकिन मैं आज कह सकता हूं कि उनमें मानवता है.'
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन