: T20 WC:ये गेंदबाज बना भारत की मुसीबत, टूट ना जाए विश्व कप का सपना !
Team India in Warm Up match (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
T20 World Cup 2022: टीम इंडिया (Team India) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पर्थ में टी-20 विश्व कप के लिए अभ्यास में जुटी हुई है. इसी कड़ी में भारत ने अपना पहला वार्म अप (Warm Up Match) मैच भी खेला. ये मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) के खिलाफ खेला गया. भारत इस मैच को जीत तो गया लेकिन अभी भी टीम में कई खामियां नजर आ रही हैं. ओपनिंग जोड़ी की बात हो या डेथ बॉलिंग का, टीम इंडिया को अभी कई पहेलियां सुलझाने की जरूरत हैं.
वार्म अप में मिली जीत पर गेंदबाजी का क्या ?
भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्म अप मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाकर टीम का टोटल 150 के पार पहुंचाया. भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों का लक्ष्य दिया.
ये भी पढ़ें: 'उसे इनस्विंग यॉर्कर फेंको,' रमीज राजा ने बाबर आजम को बताया था रोहित शर्मा को आउट करने का प्लान
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलवाई. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 11 के स्कोर पर ही विपक्षी टीम के 4 विकेट हासिल कर लिए लेकिन गेंदबाजी में हर्षल पटेल (Harshal Patel) चिंता का कारण बने हुए हैं. हर्षल ने चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी की है लेकिन उनकी फॉर्म वापसी नहीं कर पाई है. हर्षल पटेल लगातार रन लीक कर रहे हैं. पहले वार्म अप मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में 49 रन लुटा दिए.
ये भी पढ़ें: BCCI Election: रोजर बिन्नी होंगे अगले बीसीसीआई अध्यक्ष ! आज भरेंगे नामांकन
जसप्रीत बुमराह की कमी टी-20 विश्व कप में भारत को खलेगी. लेकिन डेथ बॉलिंग में बाकी गेंदबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार भी आखिरी ओवरों में रन दे देते हैं तो वहीं टीम दूसरे तेज गेंदबाज की तलाश में अभी भी जुटी हुई है.
संबंधित लेख
First Published : 11 Oct 2022, 12:39:13 PM
For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन