Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: घर बैठे आसानी से कमा सकते है पैसे, Meesho जैसी वेबसाइट करेगा आपकी मदद

News Desk / Mon, Oct 10, 2022


हाइलाइट्स

Meesho ऐप पर पैसे कमाने के लिए सबसे पहले बैंक अकाउंट डिटेल डालने की जरूरत होती है.
इस तरह सामान को बेचने के तरीके को रीसेलिंग कहते हैं जो घर बैठे किया जाता है.
Meesho ऐप में मार्जिन से मुनाफा कमाया जाता है, जितने का मार्जिन उतना फायदा.

नई दिल्ली: Meesho ऐप एक ऑनलाइन स्टोर है. यहां ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही पैसा भी कमा सकते हैं. इस तरह के काम को ऑनलाइन रीसेलिंग भी कहते हैं. इस ऐप पर कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, होम एंड किचन जैसी चीजें मिलती है. इन प्रोडक्ट को सेल कर पैसे कमाए जा सकते हैं. इसकी कोई लिमिट नहीं है आप जितना काम करेंगे उतने पैसे कमा सकते हैं.

Meesho ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसे डाउनलोड करने की जरूरत है. प्ले स्टोर से इस ऐप को फोन में डाउनलोड कर लें. इसके बाद इस पर अकाउंट बना कर. बैंक अकाउंट ऐड कर पैसे कमा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करते हैं इस ऐप का इस्तेमाल.

ये भी पढ़ें: Twitter Spaces: ट्विटर स्पेस क्या है, कैसे करते हैं क्रिएट और जॉइन, यहां जानिए सबकुछ

Meesho App पर कैसे बनाएं अकाउंट
Meesho App को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें. नीचे की तरफ अकाउंट का आइकन दिखाई देगा. उसपर क्लिक कर साइन अप कर लें. साइन अप करने के बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लें.

बैंक अकाउंट कैसे ऐड करें
Meesho App पर क्लिक करें और My आइकन पर जाएं. दूसरे नंबर पर एक ऑप्शन दिखाई देगा My Bank Details. इसपर क्लिक करें. बैंक अकाउंट डिटेल भरें और सबमिट कर दें. ऐसा करते ही आप Meesho से जुड़ जाएंगे और घर बैठे पैसे कमा पाएंगे.

कैसे कमाएं Meesho App से पैसे
Meesho App में आपको Learn to Earn With Meesho का आइकन दिखाई देगा. उसपर क्लिक करने के बाद आपको Meesho Reselling Business या फिर Meesho App दिखेगा जिस पर ये बताया जाएगा कि पैसे कैसे कमा सकते हैं. इस वीडियो को पूरा देखें. फिर अगले स्टेप पर जाएं.

 इसके बाद Add a product you like to cart के आइकन पर क्लिक करें. अगर प्रोडक्ट को सेल करना चाहते हैं तो सेलेक्ट करने के लिए वॉट्सऐप का आइकन दिखाई देगा उसपर share now पर जाकर क्लिक करें.

आप अपने कांटेक्ट में जिसे भी प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं उसे शेयर कर सकते हैं. जिस व्यक्ति को आप ये शेयर करेंगे उसे केवल फोटो और साइज दिखाई देगा. उसे प्राइस की कोई जानकारी नहीं मिलेगी.

आपका भेजा गया प्रोडक्ट अगर किसी व्यक्ति को पसंद आता है तो आप उसके लिए ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं.

इसके लिए आपको प्रोडक्ट को ओपेन करना होगा फिर साइज सेलेक्ट कर Add to card पर क्लिक कर दें. इसके बाद आप card पर जाएं और continue बटन पर क्लिक करें. एड्रेस डालें और पेमेंट ऑप्शन(google pay, cash on delivery, account) में से किसी एक को सेलेक्ट कर लें.

ये भी पढ़ें: ऑफिस में Overtime ड्यूटी करने से रोकेगा सैमसंग का यह माउस, जानें कैसे करता है काम)

ये सेलेक्ट करने के बाद प्रोडक्ट का मार्जिन सेलेक्ट करें. मतलब अगर कोई प्रोडक्ट 100 रुपये का है तो आप मार्जिन में 50 रुपये लिख सकते हैं. इससे जिस व्यक्ति के पास ये प्रोडक्ट डेलिवर होगा उसे प्राइस 150 रुपये दिखाई देगा. ऐसा कर आपको 50 रुपये का मुनाफा मिल जाएगा.

 (Disclaimer: हम इस ऐप का प्रचार नहीं कर रहे हैं. ये आप पर निर्भर करता है कि आप ये ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं.)

Tags: Tech news hindi, Tech News in hindi, Technology


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन