Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: बर्बरता की हद हुई पार, कुत्ते को लटका कर जान से मारने का वीडियो वायरल, तीन लोग गिरफ्तार

News Desk

News Desk / Mon, Nov 14, 2022

बर्बरता की हद हुई पार, कुत्ते को लटका कर जान से मारने का वीडियो वायरल, तीन लोग गिरफ्तार

जानवरों के साथ बर्बरता की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। लगभग छह महीने पहले का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग एक कुत्ते को जान से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोग वीडियो में दिख रहे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। करें भी क्यों न, वीडियो में कुत्ते को जिस बेरहमी से मारा गया है, शायद आपका भी खून खौल जाए।

दरअसल गाजियाबाद में लोनी के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर इलाके में कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से मार दिया। यूं तो यह घटना कुछ महीनों पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो में दो लोग कुत्ते को जंजीर से लटका कर मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति इस बर्बरता को बगल में खड़ा देखता नजर आ रहा है।

पुलिस का कहना है की वीडियो छह महीने पुराना है, वीडियो में दिख रहे लोगों को पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए तलाशा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में जो पालतू कुत्ता नजर आ रहा है, वो बीमार था और इसलिए कुत्ते के मालिक ने उसे मार दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा, “घटना लगभग छह महीने पहले ट्रोनिका सिटी इलाके में हुई थी। जाहिर तौर पर कुत्ते के मालिक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जानवर बीमार था। हम पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।”
 


वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, (अनुवादित) "ये वीडियो गाज़ियाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देख मन बहुत उदास है। हर दिन पशुओं के साथ बर्बरता बढ़ती जा रही है। इंसान मानवता खोता जा रहा है। देश में बेज़ुबानों की रक्षा के लिए भी सख़्त क़ानून बनाने की ज़रूरत है। इन दरिंदों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन