: प्रेमानंद महराज की यात्रा रोकने वालों पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री: कहा- इन लोगों को दानव करार कर देना चाहिए, ये ब्रज में रहने लायक नहीं
तुम बाहर नहीं निकलोगे, दरबार नहीं लगाओगे
इस देश में सभी को भजन और भक्ति करने का अधिकार है। आज संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा पर रोक लगाई गई है, तो कल हमारे ऊपर यह रोक लगा दी जाएगी कि 'तुम बाहर नहीं निकलोगे, दरबार नहीं लगाओगे। 'धीरे-धीरे कथाओं पर रोक लगाई जाएगी और राष्ट्र में राम की चर्चा बंद हो जाएगी। तो निश्चित ही ये घोर नास्तिक हैं। अब आस्तिक हैं या नहीं, यह उनका निजी मसला है, पर साधु की यात्रा पर रोक लगाना बहुत बड़ा अपराध है।
हम यही कहेंगे – बाबा, अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे और आपको शारीरिक कष्ट न पहुंचे। यदि श्री किशोरीजी की कृपा से यात्रा जारी रहती है, तो यह शुभ होगा और यदि किसी के कहने पर यात्रा बंद की जाती है, तो हम कहेंगे, 'बाबा के चरण पकड़े रहें। 'वहीं, जिन लोगों ने विरोध किया है, उनसे हम बिल्कुल प्रसन्न नहीं हैं; फिर चाहे कोई भी हो, वे ब्रज में रहने के पात्र नहीं हैं, उन्हें ब्रज से बाहर कर दिया जाना चाहिए।"
साल 5079 में खत्म हो जाएगी दुनिया, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी…
प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित
प्रेमानंद महाराज के निवास स्थान से आश्रम तक जाने वाले रास्ते में स्थित एक कॉलोनी 'एनआरआई ग्रीन' नाम की एक सोसाइटी में रहने वाले लोगों को प्रेमानंद महाराज की यात्रा से असुविधा हो रही थी। इन लोगों ने 6 फरवरी को महाराज का तख्ती लेकर विरोध किया था। उस विरोध के बाद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश आया कि अत्यधिक भीड़ और स्वास्थ्य के कारण महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है।
विरोध कर रही महिलाओं का आरोप था कि जब महाराज पैदल पदयात्रा करते हैं, तो इस दौरान तेज आवाज में ढोल बजाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है, जिससे कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, संत प्रेमानंद महाराज, जो अपने भक्तों को रात्रि 2 बजे दर्शन देने के लिए पद यात्रा करते थे, ने अपनी यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। यात्रा स्थगित करने का कारण महाराज का स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को बताया गया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन