Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में ED की कार्रवाई

News Desk

News Desk / Sat, Oct 8, 2022

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में ED की कार्रवाई

News Nation Bureau | Edited By : Mohit Saxena | Updated on: 08 Oct 2022, 10:43:23 AM
ED action

ED action (Photo Credit: social media )

highlights

  • राजधानी सहित आंध्र प्रदेश और पंजाब के 35 ठिकानों पर छापेमारी
  • विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार हमला बोला

नई दिल्ली:  

दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित घोटले मामले में ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में सर्च आपरेशन के दौरान एक आरोपी के आवास पर छापेमारी की है. उसके आवास से एक करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं. इस मामले में आरोपी से ईडी अधिकारी पूछताछ करने वाले हैं. अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन न‍िदेशालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी सहित आंध्र प्रदेश और पंजाब के 35 ठिकानों पर छापेमारी की. इस नीति से जुड़े कई लोगों की अब तक गिरफ्तारियां की जा चुकी है. 

इस मामले में अब तक दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर और दफ्तरों पर भी रेड पड़ चुकी है. ईडी लगातार इस मामले से संबंधित लोगों के यहां पर छापेमारी कर रही है. वह सबूत जुटाने की कोशिश में लगी है. ईडी ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में मनी लाॅड्रिंग का केस दर्ज किया था. ईडी ने शराब कारोबारी सीमर महेंद्रू को पकड़ा था. वहीं इस मामले में कथिल घोटाले के आरोपी, आम आदमी पार्टी का संचार प्रभारी विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया. 

ईडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार हमला बोला है. उनका कहना है कि यह केवल गंदी राजनीति हो रही है. अधिकारियों का वक्त बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 500 से अधिक रेड मारी जा चुकी है. तीन माह से 300 अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं. गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय खराब किया. ऐसे में देश किस तरह से बढ़ेगा.

संबंधित लेख

First Published : 08 Oct 2022, 09:58:51 AM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन