: दुर्घटना से पहले CCTV में कैद हुई साइरस मिस्त्री की कार, देखें Video
मिस्त्री के अलावा एक अन्य मृतक की पहचान जहांगीर दिनशा पंडोले के रूप में हुई है. घायल अनायता पंडोले और डेरियस पंडोले का फिलहाल एक अस्पताल में उपचार चल रहा है.
cyrus Mistry (Photo Credit: File)
दिल्ली:
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के वंशज साइरस मिस्त्री (cyrus mistry) का रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. जिसमें कार में मिस्त्री सवार थे उसका सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस कार में मिस्त्री, अनाहिता पंडोले, उसका पति डेरियस पंडोले और डेरियस का भाई जहांगीर पंडोले सवार थे, उसे सड़क पर भीषण दुर्घटना से ठीक पहले सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है. पालघर पुलिस के मुताबिक, मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. दुर्घटना के समय कार में चार लोग सवार थे. घटना के समय मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
#cctv of the high-end car in which Cyrus Mistry was travelling
Before accident#CyrusMistryDeath #CyrusMistryAccident #TataSons #Palghar@DGPMaharashtra pic.twitter.com/uS0cuucXiu
— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) September 5, 2022
मिस्त्री के अलावा एक अन्य मृतक की पहचान जहांगीर दिनशा पंडोले के रूप में हुई है. घायल अनायता पंडोले और डेरियस पंडोले का फिलहाल एक अस्पताल में उपचार चल रहा है. पालघर पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिस कार में साइरस मिस्त्री यात्रा कर रहे थे, उसका चालक तेज गति से ड्राइविंग कर रहा था और अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया. पालघर पुलिस के सूत्रों ने बताया, "प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया. साइरस मिस्त्री का शव कासा के एक सरकारी अस्पताल में है. पुलिस द्वारा प्रक्रिया के अनुसार एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की जा रही है." मिस्त्री, जो टाटा संस के अध्यक्ष थे, को अक्टूबर 2016 में पद से मुक्त कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें : ...जब टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच हुआ था विवाद, जानें कानूनी लड़ाई की पूरी टाइमलाइन
रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था. मिस्त्री के बाद एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला था. इस साल जून में, भारतीय समूह शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष क्रायस के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का भी 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मुंबई मुख्यालय वाला शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप निर्माण, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, इंजीनियर सामान, घरेलू उपकरण, शिपिंग, प्रकाशन, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी में काम करता है. इसकी स्थापना वर्ष 1865 में हुई थी.
First Published : 05 Sep 2022, 04:28:19 PM
For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन