Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Player of the Week: 5 महीने तक क्रिकेट से बनाई दूरी... वापसी कर बनाया टीम को वर्ल्ड चैंपियन.. धोनी- पोंटिंग के रिकॉर्ड धराशायी

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 19 रन से हराया
मेग लैनिंग ने रिकॉर्ड 5वीं बार ICC ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
एमएस धोनी और रिकी पोंटिंग भी नहीं कर पाए ये काम

नई दिल्ली. पुरुष या महिला क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी के 5 बड़े खिताब जीते हैं. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के लिए पिछला एक सप्ताह सपने सरीखे रहा. लैनिंग वही कप्तान हैं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाकर क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया था. लगभग 5 महीने बाद वापसी करने वाली लैनिंग ने टीम को रिकॉर्ड छठी बार टी20 विश्व कप दिलाकर इतिहास कायम कर लिया है. यही नहीं उन्होंने कप्तानी में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. फरवरी के चौथे सप्ताह की प्लेयर ऑफ द वीक मैन लैनिंग ही रहीं.

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए महिला टी20 विश्व कप फाइनल (Women’s T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 19 रन से पराजित कर छठी बार टी20 वर्ल्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मेग लैनिंग सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीते वाली कप्तान बन गई हैं. यही नहीं कंगारू टीम की पिछले 5 साल में यह चौथा विश्व कप खिताब है. कप्तान के रूप में लैनिंग ने पांचवीं बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है. उन्होंने इस दौरान हमवतन दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4 आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थी. फाइनल से पहले लैनिंग और पोंटिंग 4-4 खिताबों के साथ बराबरी पर थे लेकिन इस जीत के बाद लैनिंग ने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुआई में भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी दिलाया था.

मुंबई इंडियंस के लिए IPL से पहले आई बुरी खबर… जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर.. टेंशन में फ्रेंचाइजी

मेग लैनिंग को 2014 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कमान सौंपी गई थी
मेग लैनिंग वर्ल्ड कप खिताबों की हैट्रिक लगाने वाली पहली कप्तान भी बन गई हैं. लैंनिंग को साल 2014 में टीम की कमान सौंपी गई थी. उसी साल उन्होंने टीम को विश्व चैंपियन बनाया. फिर 2018 में टीम ने दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का रुतबा हासिल किया. इसके बाद लगातार तीन वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर लैनिंग ने इतिहास कायम किया है.

लैनिंग ने कंगारू टीम को 4 टी20 विश्व कप और 1 वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई
मेग लैनिंग की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. उन्होंने 2014, 2018, 2020, 2023 में टीम को खिताब दिलाए. लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 2022 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बना. रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलया को 2003 और 2007 में वनडे विश्व कप दिलाया. इसके अलावा 2006 और 2009 में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती.धोनी ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता जबकि 2011 में वनडे ट्रॉफी जीती थी. माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

Tags: ICC T20 Women World Cup, Ms dhoni, Ricky ponting, Women cricket, Women's T20 World Cup


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन