: नक्सली हिडमा के गांव जा सकते हैं अमित शाह: नक्सलगढ़ में रहने वाले देश के पहले गृहमंत्री होंगे, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
पूरवर्ती गांव.. यहीं का रहने वाला है हिडमा
जब भी बस्तर में नक्सलियों का जिक्र होता है तो नक्सली नेता माड़वी हिडमा का नाम भी सामने आता है। पुलिस की वांटेड लिस्ट में भी हिडमा का नाम सबसे पहले है। हिडमा सुकमा जिले के बेहद संवेदनशील पूर्ववर्ती गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। उस पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित है।
कुछ महीने पहले ही हिडमा के गांव पूर्ववर्ती में उसके घर के पास सुरक्षा बलों का कैंप लगाया गया है। पूर्ववर्ती, टेकलगुडेम समेत आसपास के इलाकों पर जवानों ने कब्जा कर लिया है। यहां हर रोज सैकड़ों जवान सर्च ऑपरेशन पर निकलते हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिडमा के गांव जाकर उसके इलाके के लोगों से मिल सकते हैं।
अबूझमाड़...यहां सेना का कैंप भी स्थापित होना है
अमित शाह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ भी जा सकते हैं। अबूझमाड़ गांव में, क्योंकि यह इलाका नक्सलियों की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। यहां नक्सलियों के कई बड़े कैडर हैं। बड़ी बात यह है कि अबूझमाड़ के इलाके में सेना का बेस कैंप भी स्थापित होना है।
इस सिलसिले में वह इलाके को करीब से देखने और भारतीय सेना का बेस कैंप खोलने के लिए भी इस इलाके में जा सकते हैं। माड़ की जमीनी स्थिति, इलाके के लोगों से मिलकर उनसे चर्चा कर सकते हैं।
विजय शर्मा ने दिए थे संकेत
कुछ दिन पहले जब मीडिया ने छग के गृह मंत्री विजय शर्मा से पूछा कि क्या अमित शाह हिड़मा इलाके में जाएंगे, तो उनका जवाब था कि वह इससे भी आगे जाएंगे। उन्होंने संकेत दिए थे। जिसके बाद शाह के इस इलाके में आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
2 दिन में 9 नक्सली ढेर, 1 साल में 219 ढेर
अमित शाह कुछ महीने पहले रायपुर आए थे। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अफसरों की बैठक ली थी। बैठक के बाद शाह ने डेडलाइन जारी करते हुए कहा था कि मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलियों से मुक्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद से ही फोर्स बस्तर में काफी आक्रामक हो गई है। बस्तर के अलग-अलग जिलों में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
अब शाह के बस्तर दौरे से पहले ही फोर्स ने अबूझमाड़ और बीजापुर जिले में 2 दिन में 9 नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि एक साल में 219 नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद एक साल में मारे गए नक्सलियों की यह देश में सबसे बड़ी संख्या है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन