: 'ताजमहल प्रेम का प्रतीक नहीं, शाहजहां की न जाने कितनी बेगम थीं'; कुमार विश्वास बोले- वामपंथ पर चल रही पीढ़ी को राम के रास्ते पर लाओ
पश्चिमी सभ्यता पर भड़के
इस दौरान कुमार विश्वास पाश्चात्य संस्कृति पर भी भड़के। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता ने हमारे दिमाग में एक गंदगी भर दी है वो है सिविलाइजेशन। यानी तुम जो करते हो वो सिविल और दूसरा कोई करता है तो वो अन-सिविल है। उन्होंने कहा कि जीन्स-टीशर्ट नहीं धोती-कुर्ता हमारी संस्कृति है। माथे में बिंदी का श्रृंगार करती महिला अपनी बस्तर की संस्कृति को दर्शाती है।
माता से एक ही मुराद, वामपंथ पर जाती पीढ़ी को राम पथ पर लाए
दंतेवाड़ा आने के बाद मैं मां दंतेश्वरी के मंदिर गया। मां के चरणों में लेटा। लेकिन मैंने अपने लिए उनसे कुछ नहीं मांगा। मेरे मुख से कुछ निकला ही नहीं। लेकिन अब इस परिसर से मैं यही मुराद मांगता हूं कि मुझे इतना कौशल, सामर्थ्य, इतनी शक्ति दें कि वामपंथ पर जाने वाली पीढ़ी को मैं रामपथ पर ला सकूं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बस्तर को लेकर बहुत से लोग गलत बातें करते हैं। और ऐसे लोगों की एक अलग यूनिवर्सिटी बना दी गई है।
छत्तीसगढ़ में 17 नक्सली मारे गए, 2 जवान घायल: 10 किमी शवों को कंधों पर उठाकर लौटे जवान, बस्तर में खात्मे की ओर माओवादी
झरने में नहाए, पहाड़ियों का लिया आनंद
कुमार विश्वास ने कहा कि जब मैं दिल्ली से दंतेवाड़ा के लिए आ रहा था, तब लोगों ने मुझसे कहा कि दंतेवाड़ा जा रहे हो। उन्हें आश्चर्य हुआ। अब मैं क्या बताऊं? मैं यहां के झरने में नहाया हूं। पहाड़ों में घुमा हूं। जिसकी वीडियो मैं कल पोस्ट करूंगा। जब मैं नदी में जा रहा था तो एक सुरक्षाकर्मी ने मुझसे कहा कि सर आप आगे मत जाएं। पानी ज्यादा है। तो मैंने उससे कहा डरो मत, ये इंद्रावती मां है और मां मुझे अपनी गोद में उठाकर ले जा रहीं हैं।
फ्लाइट शुरू करने कहूंगा
कुमार विश्वास ने कहा कि देश के उड्डयन मंत्री मेरे मित्र हैं। मैं अब जब उनसे मिलूंगा तो जगदलपुर और बिलासपुर में हवाई सेवा के विस्तार की बात करूंगा। यहां और फ्लाइट चलाई जाए। फ्लाइट बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि इस मंच से मैं घोषणा कर रहा हूं कि अगली बार जगदलपुर आऊंगा और वहां अपने राम नाम से 5 दिनों का कार्यक्रम करूंगा।
बारिश की वजह से नहीं जुट पाई भीड़
दरअसल, कुमार विश्वास का कार्यक्रम शाम 6 बजे से होना था, लेकिन अचानक मौसम बदल गया था। जिससे ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई। जिसके बाद कार्यक्रम 7 से साढ़े 7 के बीच शुरू हुआ। भीड़ के पहुंचने तक कुमार विश्वास की टीम ने भजन-कीर्तन कर समां बांधने की कोशिश की। रात 8 बजकर 5 मिनट पर कुमार विश्वास मंच पर आए। उन्होंने करीब 2 घंटे तक अपनी प्रस्तुति दी।
गृहमंत्री, वन मंत्री रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा समेत वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। इसके अलावा बस्तर IG सुंदरराज पी समेत CRPF के अधिकारी और पड़ोसी जिलों के भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन