: Australia Tour of India 2023: भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins का खेलना संदिग्ध, इसके पीछे की जानिए वजह ?
Australia Tour of India 2023: एशेज सीरीज (The Ashes 2023) में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) का ऑस्ट्रेलिया के आगामी भारत दौरे (Australia tour of India) पर खेलना संदिग्ध लग रहा है.
तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए सितंबर में भारत का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने कप्तान की कमी खेलेगी, क्योंकि दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज कलाई की चोट से जूझ रहा है. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अभी तक कमिंस की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. टीम के अन्य खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेंगे जिसका पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. बता दें कि, वर्तमान में कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. उन्होंने पिछले दो महीने में कुल छह टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसमें भारत के खिलाफ जून में खेला गया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज शामिल है. कमिंस ने इन छह मैचों में से तीन में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत दिलाई है जबकि दो मुकाबलों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एशेज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के पास आराम करने के लिए अच्छा खासा का समय है. गौरतलब है कि दो महीने तक लगातार एक्शन में रहने के बाद कप्तान कमिंस को आराम मिलना तय था. पहले से ही इसकी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत 30 अगस्त से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगी. इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज सहित पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी. दौरे का अंत 17 सितंबर को 5वें और अंतिम वनडे मैच के साथ होगी. चोट की वजह से कमिंस भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) से ठीक पहले सितंबर में होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन