: अफसरों पर भारी पड़ रहे रेत माफिया: MP में कलेक्टर पर हमला, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने के लिए किया पथराव
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया
जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार रात ककरा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिए निजी वाहन से निकले थे। उनके साथ राजस्व अमला और स्थानीय थाने का अमला नहीं था। उन्हें खदान क्षेत्र में एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। उन्होंने उसे रोका और चालक से पूछताछ करने लगे।
इसी बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई तो कलेक्टर ने उसे रोक लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक मौके से भाग गया। कलेक्टर ने पास में खड़ी खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली उमरी थाने ले जाने को कहा। कलेक्टर अपनी गाड़ी से उनके पीछे-पीछे चल दिए।
जवान ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुदकुशी की: MP में मरने से पहले पुलिस को कॉल कर दी जानकारी, दोनों के शव कमरे में मिले
दो गाड़ियों में सवार होकर रेत माफिया के लोग पहुंचे
इसी बीच दो गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। पीछे चल रहे कलेक्टर ने भी अपनी गाड़ी रोक ली। ट्रैक्टर रोकने वाले लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने बदमाशों को ललकारते हुए चार-पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग गए।
टीआई ने कहा- हमलावरों को जल्द पकड़ लेंगे
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेत माफिया के वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को उमरी थाने ले आया गया। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन