Logo
Breaking News Exclusive
पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका रात के अंधेरे में DAP की सप्लाई, कालाबाजारी कर किसानों को लूटने की साजिश ? मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ? पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका रात के अंधेरे में DAP की सप्लाई, कालाबाजारी कर किसानों को लूटने की साजिश ? मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ?

: Apple की अफोर्डेबल प्राइस वाली पेंसिल लॉन्च करने की तैयारी

News Desk / Thu, Nov 24, 2022


दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं और इस वजह से बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर रहते हैं। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में 10th जेनरेशन iPad के साथ इस समस्या को दूर करने की कोशिश की थी। iPad खरीदने वालों को इसके सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मैजिक कीबोर्ड और Apple Pencil खरीदने की जरूरत होती है और इनके प्राइस भी महंगे हैं।  

Apple ने अफोर्डेबल डिवाइसेज में एक कम प्राइस वाली पेंसिल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे पहले 50 डॉलर के प्राइस में Apple Pencil लाने की योजना थी जिसे कंपनी ने रद्द कर दिया है। कंपनी ने अब ऐसी पेंसिल लॉन्च करने की योजना बनाई है जो iPhone के साथ कम्पैटिबल होने के साथ ही iPad के लिए भी चलेगी। एपल के सस्ते iPad में USB-C का इस्तेमाल हो रहा है लेकिन इसके लिए कम्पैटिबल पेंसिल को लाइटनिंग के जरिए चार्ज करना पड़ता है। यूजर्स को इसके लिए नौ डॉलर के प्राइस वाला डोंगल खरीदना होगा जिसे अलग से बेचा जाता है। 

कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि नई Apple Pencil को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके लिए लगभग 49 डॉलर का प्राइस रख सकती है। इससे यह फर्स्ट जेनरेशन Apple Pencil और Apple Pencil 2 से काफी सस्ती होगी। इनका प्राइस क्रमशः 129 डॉलर और 99 डॉलर का है। हालांकि, कंपनी की कम प्राइस वाली पेंसिल में प्रेशर सेंसिंग टेक्नोलॉजी या बैटरी नहीं होगी। एपल ने एक चिप डिवेलप किया है जिसका इस्तेमाल स्क्रीन पर स्टाइलस को चलाने के लिए होता है। इससे पहले सैमसंग ने इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था।

हाल ही में एपल ने कमजोर डिमांड के कारण iPhone 14 Plus के प्रोडक्शन को घटाने का फैसला किया था। हालांकि, कंपनी ने नई आईफोन सीरीज के महंगे स्मार्टफोन iPhone 14 Pro के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की है। कुल प्रोडक्शन में  iPhone 14 Pro की हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। कंपनी ने शुरुआत में इसे 50 प्रतिशत तक रखने की योजना बनाई थी। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से कंज्यूमर्स के खर्च में कमी हो सकती है। इसका असर अगले वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन की डिमांड पर पड़ने की आशंका है। इससे आईफोन का प्रोडक्शन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत कम हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन