: एक्टर अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट ने जमानत की डेट को आगे बढ़ाया, थियेटर में भगदड़ से महिला की हुई थी मौत, जानिए कब होगी सुनवाई
Allu Arjun's bail date extended in court
क्या है पूरा मामला? Allu Arjun's bail date extended in court: 4 दिसंबर को तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हजारों फैंस ने एक्टर की एक झलक पाने के लिए थिएटर के तरफ दौड़े। जब अल्लू अर्जुन ने अपनी कार से बाहर निकलकर फैंस का अभिवादन किया, तब भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।
महिला की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल
Allu Arjun's bail date extended in court: इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसी आधार पर तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन केसाथ सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
Allu Arjun's bail date extended in court
एक्टर अल्लू अर्जुन अरेस्ट, 14 दिन की रिमांड Allu Arjun's bail date extended in court: वहीं पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर लिया था। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। हालांकि, अगले ही दिन, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये देने को कहा और अंतरिम जमानत दे दी। इसके बाद अभिनेता जेल से रिहा हो गए थे।
बता दें कि, कोर्ट ने इस मामले पर 3 जनवरी तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। अगर अदालत अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका खारिज करती है, तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करना उनकी बड़ी गलती थी। अब यह देखना होगा कि 3 जनवरी को अदालत क्या फैसला सुनाती है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन