Ajit Pawar Plane Crash से पहले की कहानी : महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट, पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई।
क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था, लेकिन उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट...ओह शिट। यह जानकारी बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के एक सोर्स ने दी। नीचे सिलसिलेवार तरीके से जानिए प्लेन क्रैश से ठीक पहले की पूरी कहानी...

लैंडिंग की पहली कोशिश फेल हुई थी: सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि उन्हें रनवे नहीं दिखा। दोनों पायलट ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया।
पायलट ने लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया: दूसरी बार विमान ने फिर से रनवे की ओर आना शुरू किया। पायलट ने बताया कि अब रनवे दिख रहा है। इसके बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई, लेकिन अहम बात यह रही कि पायलट ने इस अनुमति की रीडबैक नहीं दी, यानी लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया।

दूसरी बार रनवे छूने से पहले ही प्लेन पलटाः करीब 8:43 बजे विमान का संपर्क टूट गया। विमान ने अपनी लोकेशन और स्पीड बताने वाले सिग्नल भेजना बंद कर दिया। जमीन छूने से पहले ही प्लेन पलटकर और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन से टकरा गया।
जमीन पर गिरते ही प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए: आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।
आग के कारण लोग मदद नहीं कर पाए: एयरपोर्ट से आग और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग क्रैश साइट की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले ही लग रहा था हादसा होगा: बारामती एयरपोर्ट के पास गांव के कई लोगों ने हादसे से पहले प्लेन को देखा। एक आई विटनेस ने बताया- प्लेन रनवे के पास पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले ही क्रैश हो गया। जब प्लेन नीचे उतर रहा था, तभी लग रहा था कि हादसा होगा और ऐसा ही हुआ।
प्लेन के टुकड़े घर तक आकर गिरे: एक अन्य ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।

अजित पवार ने भाजपा विधायक को आखिरी फोन किया: अजित पवार के भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल ने बताया है कि हादसे से पहले अजित पवार ने उनसे फोन पर बात की थी। विमान में चढ़ने से पहले अजित पवार ने रणजगजीत सिंह से कहा था कि वे लैंडिंग के बाद उनसे बात करेंगे।
बारामती में चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे पवार
CM अजित पवार बुधवार सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।
मौके से सभी के शव मिल गए हैं। हालांकि अभी पहचान होना बाकी है। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम बारामती गई है। दूसरी टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है।
Tags :
Ajit Pawar Plane Crash Eyewitness Ajit Pawar Plane Crash Ajit Pawar Baramati Airport Landing Pilot Recording Ajit Pawar Planeसंबंधित ख़बरें
Ajit Pawar Flight Cabin Crew Pinky Mali : केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; पापा Ajit Pawar के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन