MP CG Times
Breaking News Exclusive
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

Ajit Pawar Flight Cabin Crew Pinky Mali : केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; पापा Ajit Pawar के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी

Ajit Pawar Flight Cabin Crew Pinky Mali : केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; पापा Ajit Pawar के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी

“पापा, आज अजित पवार के साथ फ्लाइट है… आपसे बात कराऊंगी।” यूपी की पिंकी माली ने मंगलवार को अपने पिता शिव कुमार से यह कहा था। पिता को नहीं पता था कि बेटी की यह बात उनसे आखिरी बातचीत होगी। अगले ही दिन बुधवार को महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए प्लेन क्रैश में पिंकी की भी मौत हो गई।

पिंकी माली उस चार्टर्ड विमान में केबिन क्रू थीं, जो बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई। पिंकी के पिता शिव कुमार ने बताया,

QuoteImage

मैंने बेटी से एक दिन पहले आखिरी बार बात की थी। वह उस वक्त बहुत खुश थी। मुझे क्या पता था कि यही हमारी आखिरी बातचीत होगी।

QuoteImage

पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार माली मुंबई में टैक्सी चलाते हैं और शिवसेना से भी जुड़े हुए हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पिंकी माली की शादी यूपी के बस्ती जिले में हुई थी। हालांकि, पूरा परिवार मुंबई में रहता है।

पिंकी माली की शादी यूपी के बस्ती जिले में हुई थी। हालांकि, पूरा परिवार मुंबई में रहता है।

पिंकी ने सुबह भाई से की थी फोन पर बात

जौनपुर में पिंकी का घर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर, केराकत तहसील के भैंसा गांव में है। पिंकी के भाई करन ने बताया कि सुबह फोन पर पिंकी ने कहा था कि वह बारामती से नांदेड़ जा रही है। इसके बाद उसका कोई मैसेज या कॉल नहीं आया।

गांव के रहने वाले अशोक सिंह ने बताया कि पिंकी के पिता का गांव से गहरा जुड़ाव था। वे हर साल गांव में दुर्गा पूजा कराते थे और दो महीने पहले भी गांव आए थे। पिंकी के परिवार में एक भाई करन और एक बहन प्रीति हैं। 29 साल की पिंकी मुंबई में वरली के सेंचुरी क्वार्टर इलाके में रहती थीं।

मां फूट-फूटकर रोईं, कहा- मन घबरा रहा था

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मुंबई में रह रही पिंकी की मां माया माली बिलख पड़ीं। उन्होंने कहा कि उस दिन उनका मन बहुत घबरा रहा था। उन्हें अंदर से लग रहा था कि कुछ ठीक नहीं है, लेकिन आसपास के लोग उन्हें कुछ साफ-साफ बता नहीं रहे थे। यह बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही थी।

माया माली ने बताया कि पिंकी रोज सुबह उन्हें फोन करती थी। वह हमेशा कहती थी, “मम्मी, नाश्ता कर लो, दवा खा लो।” उस दिन न तो पिंकी का कोई फोन आया और न ही कोई मैसेज। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खल रही थी, क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। मां ने बताया,

QuoteImage

पिंकी फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ काम करती थी। वह अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस, नारायण राने और उनके बेटे के साथ भी यात्राएं कर चुकी थी। परिवार को उसकी नौकरी पर गर्व था।

QuoteImage

माया माली ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी और कारण से। वह चाहती हैं कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके। आखिर में उन्होंने टूटती हुई आवाज में कहा कि उनकी बेटी अब उनके पास नहीं है और वह कभी लौटकर नहीं आएगी। यह नुकसान उनके लिए ऐसा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

29 साल की पिंकी की शादी बस्ती में हुई थी, लेकिन अब उसके ससुराल वाले भी मुंबई में ही रहते थे।

29 साल की पिंकी की शादी बस्ती में हुई थी, लेकिन अब उसके ससुराल वाले भी मुंबई में ही रहते थे।

बस्ती में हुई थी पिंकी की शादी

भैंसा गांव में रहने वाले शीतला प्रसाद माली पिंकी के चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि पिंकी के पिता शिव कुमार माली चार भाई हैं। उनके पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हो गया था, जिससे परिवार पहले ही दुख में था।

शीतला प्रसाद ने बताया कि पिंकी का परिवार पिछले 30–35 साल से मुंबई में रह रहा है। परिवार रोजगार के सिलसिले में वहां बस गया था। करीब दो महीने पहले ही परिवार मुंबई से गांव आया था और कुछ समय साथ में बिताया था।

उन्होंने यह भी बताया कि पिंकी की शादी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले भी मुंबई में ही रहते हैं। इस हादसे की खबर से गांव और परिवार दोनों में मातम पसरा हुआ है।

यह जौनपुर के भैंसा गांव में पिंकी के चाचा शीतला प्रसाद माली का घर है। बेटी की मौत की खबर से घर में मातम है। इसके पीछे ही पिंकी के पिता का घर है।

यह जौनपुर के भैंसा गांव में पिंकी के चाचा शीतला प्रसाद माली का घर है। बेटी की मौत की खबर से घर में मातम है। इसके पीछे ही पिंकी के पिता का घर है।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ पिंकी माली। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ पिंकी माली। (फाइल फोटो)

जानिए कैसे हुआ हादसा बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और क्रू मेंबर पिंकी माली समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई।

संबंधित ख़बरें

Ajit Pawar Plane Crash से पहले की कहानी : महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट, पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया

Ajit Pawar Plane Crash से पहले की कहानी : महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट, पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार

ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?

ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन