Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: अजय देवगन की 'Drishyam 2' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हो गई एडवांस बुकिंग!

News Desk

News Desk / Thu, Nov 17, 2022

अजय देवगन की 'Drishyam 2' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हो गई एडवांस बुकिंग!

'दृश्यम 2' फिल्म (Drishyam 2 Film) के रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटों का वक्त रह गया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी ये फिल्म कल यानि 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है और इसके लिए हजारों की संख्या में टिकटें बुक हो चुकी हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि दृश्यम 2 ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में क्या धमाल मचाया है। 

अजय देवगन की दृश्यम 2 शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक, फिल्म को एडवांस बुकिंग के लिए दर्शकों का जबरदस्त रेस्पोन्स मिल रहा है। इस सस्पेंस थ्रिलर को देखने के लिए लोगों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के इस कलेक्शन में रिलीज से पहले यानि गुरूवार के दिन और ज्यादा उछाल देखा जा सकता है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग पहले ही हिट हो चुका है। हाल ही में फिल्म का एक गाना 'सही-गलत' भी रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 


दृश्यम 2 फिल्म की एडवांस टिकट हजारों की संख्या में बिक चुकी हैं। हिंदी बेल्ट में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी बताई जा रही है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में यह थोड़ी धीमी है। लेकिन आज इसके और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह एक थियेटर में फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंचे दिख रहे हैं। यहां पर दर्शकों के चेहरे के उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी अजय देवगन फिल्म को उतनी ही गहराई तक लोगों के जहन में बैठाने में कामयाब होते दिख रहे हैं। 
इससे पहले अजय देवगन फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई। इसमें इनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' भी रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया। इसके अलावा अजय देवगन की कई फिल्में अभी लाइन में हैं जो बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इनमें 'मैदान', 'भोला', 'गोलमाल 5', 'साढे साती' जैसे प्रोजक्ट्स शामिल हैं। फिलहाल देखना होगा कि कल रिलीज होने जा रही दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। क्योंकि इस फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ एक्टर अजय देवगन को भी काफी उम्मीदें हो सकती हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन