Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: 'बेटा मुझे पति की याद दिलाता था, इसलिए मैंने..', आरोपी सूचना सेठ का बड़ा खुलासा, पुलिस के भी उड़ गए होश

News Desk

News Desk / Thu, Jan 11, 2024

'बेटा मुझे पति की याद दिलाता था, इसलिए मैंने..', आरोपी सूचना सेठ का बड़ा खुलासा, पुलिस के भी उड़ गए होश

नई दिल्ली। सूचना सेठ ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बेटा पति जैसा दिखता था, इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना ने बताया कि जब-जब वो अपने बेटे को देखती थी, तो उसे उसके तलाकशुदा पति की याद आती थी, जिससे उसे एक असहनीय पीड़ा होती थी। लिहाजा इसी पीड़ा से बचने के लिए उसने अपने बेटे को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया। आरोपी ने कहा कि यह कदम उसके लिए आसान नहीं था, मगर वो अपने पति से जुड़ी किसी भी चीज को नहीं देखना चाहती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए उसने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं, आरोपी सूचना सेठ के पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को बेंगलुरु स्थित राजाजीनगर घर पर मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन सूचना ने कहा कि वो वहां मिलने नहीं जाएगी। सूचना ने स्पष्ट कर दिया है कि राजाजीनगर नहीं, बल्कि सदाशिवनगर मिलने पहुंची। लिहाजा सूचना का पति उसके बताए स्थान पर निर्धारित समय पर पहुंच गया, लेकिन सूचना नहीं पहुंची। वेंकटरमन ने उससे संपर्क करने की एक या दो नहीं, बल्कि अनेकों कोशिशें कीं। कई बार मेल किया। कई फोन किए, लेकिन सूचना ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद वेंकटरमन किसी काम से इंडोनेशिया पहुंच गया। इस बीच सूचना ने अपने मासूम बेटे को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान बना लिया था। बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद सूचना ने अपने बेटे के लाश को प्लास्टिक के बैग में फेंकने का प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस की चौकसी की वजह से उसका प्लान कामयाब नहीं हो सका। दरअसल, जिस राह से सूचना गुजर रही थी, उसी राह पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात थी, लिहाजा चेकिंग के दौरान ही उसे दबोच लिया गया।

आपको बता दें कि सूचना सेठ की आज से 14 साल पहले 2010 में लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ साल बाद एक बेटा भी हुआ, लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच अनबन इस कदर बढ़ गई कि बात तलाक तक आ पहुंची। मामला कोर्ट में पहुंचा, तो दोनों की रजामंदी से तलाक हुआ। इसके बाद बेटे की कस्टडी मां ( सूचना सेठ ) को सौंप दी गई थी, लेकिन इस बीच सूचना को उसका बेटे उसके पति की याद दिलाता था, जिसकी वजह से उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन