: सीएम साय ने गडकरी से की 'सड़कों' पर चर्चा: छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
वहीं रायपुर-विशाखापट्टनम के पहले चरण का काम 4 महीने में पूरा हो गया, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना रुकावट पूरा करने के लिए हर हफ्ते काम की समीक्षा की जा रही है।
एनएच सड़कें केंद्र और गडकरी की देन हैं- साय
दिल्ली में बैठक में शामिल होने से पहले सीएम साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और भारत माला की जितनी भी सड़कें दिख रही हैं, वे भारत सरकार और नितिन गडकरी की देन हैं।
कुछ प्रोजेक्ट फाइनल हुए
सीएम विष्णुदेव साय ने इसी साल 19 जुलाई को मंत्री गडकरी से मुलाकात की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बड़ी सड़क परियोजनाओं की जरूरत बताई थी। संकेत मिल रहे हैं कि मंत्री गडकरी ने उनमें से कुछ प्रोजेक्ट फाइनल कर दिए हैं, जिन्हें नेशनल हाईवे अथॉरिटी छत्तीसगढ़ में बनाएगी।
छत्तीसगढ़ में कार ने गाय के बछड़े को कुचला, VIDEO: रुकने की बजाय भागा ड्राइवर, बाद माफी मांगकर किया अंतिम संस्कार
इसमें रायपुर से जगदलपुर तक पूरी फोरलेन और केशकाल घाट के नीचे से 15-20 किलोमीटर का सीधा बाईपास भी शामिल है। बाईपास बनने के बाद केशकाल घाट पर चढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाईपास में एक-दो सुरंगें भी हो सकती हैं, जैसे देश के दूसरे बड़े बाईपास में हैं।
रायपुर में रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 की नई जरूरत के मुताबिक चौड़ाई बढ़ाने और कम से कम तीन फ्लाईओवर बनाने के काम को बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अंतरराज्यीय सड़कों को फोरलेन में बदलने की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन