: Montenegro के बार में 10 लोगों को भून डाला: शूटर्स ने अपने परिवार वालों को भी मारा, जानिए मरने वालों में कौन-कौन ?
पारिवारिक कलह में गोलीबारी
मार्टिनोविक अपने मेहमानों के साथ बार में मौजूद था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत बार में झड़प से हुई। झड़प के बाद वह घर गया और वहां से हथियार लेकर आया। इसके बाद उसने शाम 5:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी शुरू कर दी। बार में हुई गोलीबारी में उसने 4 लोगों को मार डाला। इनमें बार मालिक और उसके 2 बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने 3 अन्य जगहों पर जाकर गोलीबारी की, जिसमें अन्य लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पुलिस ने झड़प के पीछे पारिवारिक संबंधों को कारण माना है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया
हमले के बाद सरकार ने गुरुवार से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री मिलोज्को स्पासिक ने गोलीबारी को भयानक त्रासदी बताया है। हमले में घायल हुए लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावर मार्टिनोविक का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसे अवैध हथियार रखने का भी दोषी ठहराया गया था, जिसके खिलाफ उसने अदालत में अपील भी की थी।अमेरिका में भी नए साल पर हमला
1 जनवरी को अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में एक शख्स ने न्यू ईयर मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुई। इस समय न्यू ऑरलियन्स में रात के 3:15 बज रहे थे। शहर की सबसे व्यस्त बॉर्बन स्ट्रीट पर हज़ारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ पर चढ़ गई। इसके बाद हमलावर पिकअप ट्रक से उतरा और लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें हमलावर मारा गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन