Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: अनूपपुर के 3 सितारों को सम्मान: 10वीं की महक, 12वीं के अमन पनिका और भूमि गुप्ता ने जिले का नाम किया रोशन, कलेक्टर वशिष्ठ ने किया सम्मानित

MP CG Times / Sat, May 27, 2023

अनूपपुर: खुद से की गई मेहनत के परिणाम सफलतादायी होते हैं। हमेशा बड़ी जिम्मेदारी उठाने के बारे में सोचें। लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर हासिल होगी। उक्ताशय का मोटीवेशन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होकर जिले को गौरान्वित करने वाले विद्यार्थियों से कलेक्टर चेम्बर में चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से कही।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के तीन विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित किया था। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, एसडीएम अनूपपुर एवं जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त दीपशिखा भगत, डिप्टी कलेक्टर दीपक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर. आर्मो, जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक एस.के. बाजपेयी, रमसा के एडीपीसी देवेश सिंह, सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित थे। कलेक्टर ने प्रदेश स्तर की प्रावीणता सूची में स्थान हासिल कर जिले को गौरान्वित करने वाले कक्षा 10 वीं में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाली छात्रा कुमारी महक शिवहरे पिता शिवम शिवहरे माता रेनुका शिवहरे, कक्षा 12 वीं के गणित संकाय में 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिषत परीक्षा परिणाम लाने वाले छात्र अमन कुमार पनिका पिता सुनील कुमार पनिका माता विमल पनिका और कक्षा 12 वीं के जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाली छात्रा कुमारी भूमि गुप्ता पिता अनिल कुमार गुप्ता माता रीता गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अभिभावकों को बच्चों को सही दिशा देकर उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संबल प्रदान करने हर संभव मदद की जाएगी। जब भी आवश्‍यकता हो, तो वह सीधे मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि आगामी जुलाई माह से विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के लिए कोचिंग क्लास प्रारंभ की जाएगी। जिससे विद्यार्थी लक्ष्य के अनुरूप परीक्षा की तैयारी कर सफलता अर्जित कर सकें। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन