Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: Haryana New CM Nayab Singh Saini: मनोहर खट्टर ने दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM, जानिए इनके बारे में ?

Naib Singh Saini becomes the new CM of Haryana: मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। नायब सिंह सैनी का ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग में काफी प्रभाव है। वह कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायब सैनी को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। 2014 में पहली बार विधायक बने नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर तब और चमक गया, जब वह साल 2014 में पहली बार अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और वह पार्टी के भरोसे पर खड़े भी उतरे। साल 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया। वह खान और भूविज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटों से हराया। इस चुनाव में नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले, जबकि निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोट ही मिले। मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई की नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मीजापुर माजरा गांव में हुआ था। वह अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्ज़ापुर के रहने वाले हैं। नायब सिंह सैनी 54 साल के हैं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई की है। वह एक किसान परिवार से हैं। उन्होंने बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार) से भी शिक्षा प्राप्त की। नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। वह संसद में श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 1996 में नायब सिंह सैनी ने भाजपा संगठन में प्रवेश कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2000 तक यहां काम किया। वे संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे। वर्ष 2002 में उन्हें अंबाला में यूथ विंग का जिला महासचिव बनाया गया। वर्ष 2005 में वह अंबाला के जिला अध्यक्ष बने। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए 2009 में उन्हें हरियाणा में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महासचिव बनाया गया। वर्ष 2012 में पदोन्नति के बाद नायब सिंह सैनी को अंबाला भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया, इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन