: संविधान बचाओ, जनजागृति लाओ: गोंडवाना पार्टी ने कई मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नेताओं ने कहा- पुष्पराजगढ़ में क्रेशरों से आम जनता हलाकान, लोगों को जकड़ रही बीमारी
सौंपे गये ज्ञापन पत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मांग की गई है कि पुष्पराजगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. गर्जनबीजा एवं ग्राम पंचायत पडरी के मिर्चा दादर गांव में अभी भी नाले का पानी पीकर गांव के लोग गुजारा कर रहे हैं, जिसे शीघ्र दूर किया जाए.
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रहे हैं. टैक्स मुक्त कर रेट कम किए जाएं. अनूपपुर जिला पांचवी अनुसूची क्षेत्र में आता है, जिसे पांचवी अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया जाए.
पीएम आवास हेतु मुफ्त में रेत उपलब्ध कराएं, ताकि गरीबों को पीएम आवास का लाभ मिल सके. शिक्षा एवं स्वास्थ्य का बजट बढ़ाया जाए. रिक्त पदों की भर्ती की जाए.
प्रदेश में लगभग 6. 3 लाख पेंशन धारी कर्मचारी अधिकारियों के पुराना पेंशन स्कीम लागू किया जाए । आरक्षण में तत्काल पदोन्नत दी जाए वन भूमि में काबिज कुछ कृषकों को वनाधिकार का पट्टा अभी भी नहीं दिया गया है.
दोबारा सर्वे कराकर वन अधिकार पत्र दिए जाएं. आउटसोर्सिंग में कार्य कर रहे सेवकों को शासकीय किया जाए. संविदा भर्ती निरस्त कर सीधी भर्ती किया जाए. प्रदेश में बैठना की पदों में भर्ती तत्काल की जाए.
शासकीय विद्यालयों में रसोईया का कार्य कर रहे रसोइयों को 10000 प्रतिमा मानदेय दिया जाए. उन्हें शासकीय किया जाए बिजली बिल कम किए जाएं. लांघाटोला पटना से करपा सरई सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है. सड़क मार्ग का अविलंब निर्माण कराया जाए.
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लगाए गए क्रेशर मशीनों का संचालन उनके मालिकों के द्वारा पर्यावरण नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है, जिससे राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पर्यावरण मापदंडों के मुताबिक क्रेशर मशीनों का संचालन नहीं किया जा रहा.
अधिकतर क्रेशर मशीन बिना पानी छिड़काव और वृक्ष लगाए बिना क्रेशर संचालित किया जा रहा है, जिससे मजदूरों को खतरनाक बीमारी उत्पन्न होने एवं पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है. क्रेशर संचालकों द्वारा निर्धारित क्षेत्र से हटकर बिना बीज वाले क्षेत्र में पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है.
जबकि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र बायोस्फीयर क्षेत्र होते हुए भी एनजीटी के मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए. अन्यथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन