: बाबा साहेब की 131वीं जयंती: डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्यता के साथ मनाई गई जयंती, राजेंद्रग्राम में प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा, जानिए क्या बोले MLA औऱ SDM ?
डॉक्टर अंबेडकर समाज सुधारक के साथ-साथ एक लेखक भी थे. वह समाज के सभी वर्ग को समानता का अधिकार दिलाना चाहते थे उनका मुख्य उद्देश्य था कि समाज शिक्षित होगा तभी हम विकास की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे.
इस अवसर पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के रचयिता थे. उन्होंने हमें अधिकार दिए उनका कहना था कि अधिकार के साथ सभी को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए. उक्त अवसर पर डॉ टीआर चौरसिया ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समाज सुधारक के साथ-साथ एक विचारधारा थे वे छुआछूत जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाना चाहते थे.
डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था जहां मेरे व्यक्तिगत हित और देश हित में टकराव होगा वहां मैं देश हित को प्राथमिकता दूंगा. उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि आज हम यहां पर अंबेडकर की 131वीं जयंती मना रहे हैं. हम उन्हें नमन करते हैं. उनकी विचारधारा तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास की ओर बढ़ेंगे.
अंत में जयस संगठन के जिला अध्यक्ष आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज हम भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यहां एकत्रित हुए हैं. हम सभी लोग संगठित होकर सर्वहारा समाज के लिए कार्य करें तथा अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज को समरस्ता के सूत्र में बांधकर अच्छे समाज का निर्माण करें.
राजेंद्रग्राम में भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुदेंलाल सिंह मार्को द्वारा राजेंद्रग्राम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए विधायक निधि से 5 लाख की राशि दी गई है, जिससे राजेंद्र ग्राम में भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.
स्थल का चयन शीघ्र कर प्रतिमा स्थापित होगी. जयस संगठन द्वारा इसके लिए विधायक को धन्यवाद देते हुए आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन युवा नेता रोहित सिंह मरावी ने किया.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से जयस संभागीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह ,अमोल सिंह, एडवोकेट रामेश्वर चंद्रवंशी, एडवोकेट तीरथ चंद्रवंशी, रोहित मरावी ,एडवोकेट देवी सिंह, अनिल सिंह एवं ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन