: MP में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत: स्कूल से लौटते समय मकान की जर्जर दीवार ढही, कई बच्चे जख्मी, दो भाइयों के बीच विवाद में थी दीवार
जर्जर दीवार ढहने से हादसा
जानकारी के मुताबिक ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढह गई। मलबे में आठ बच्चे दब गए। इनमें से चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी। जर्जर दीवार बारिश और नमी को झेल नहीं पाई। स्कूल से घर जाते वक्त बच्चों पर ही दीवार ढह गई।
पूर्व भाजपा मंत्री ने CSP को दी धमकी: कहा- थाने में घुसकर मारता हूं, आप थाना सुधारो, नहीं तो मैं सुधार दूंगा, तीन मर्डर हो गए
गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया
घायल बच्चों को गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतक बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
दो भाइयों के बीच विवाद में थी दीवार
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा, 'दीवार जर्जर हालत में थी। यह दीवार दो नामदेव भाइयों की थी। इसे कौन हटाएगा, इस पर उनके बीच विवाद था। स्कूल संचालक और अभिभावकों ने इसे गिराने को कहा था। शनिवार को बारिश के कारण दीवार गिर गई। दीवार के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
भाई-भाई को आपस में लड़ाती है कांग्रेस: सिंधिया बोले- झूठ बोलना और लोगों को गुमराह करना उनकी नीति, राहुल गांधी पर भी बोला हमला
इन बच्चों की हुई मौत
अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता, मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता और अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति की मौत हो गई।
इन्हें किया गया रेफर
रक्षा गुप्ता (7) पिता सुरेंद्र गुप्ता माता-पिता रानी प्रजापति पति इंद्रपाल प्रजापति को रेफर किया गया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन