Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: 'न निकाह पढ़ेंगे और न पढ़ने देंगे', मौलवियों ने ही मुस्लिम समाज को चेताया

News Desk / Tue, Jan 24, 2023


कोरबा के मुस्लिम समुदाय ने शादी निकाह में बैंड-बाजा, डीजे, आतिशबाजी और फिजूलखर्ची को रोकने का बड़ा निर्णय लिया है. कोरबा सदर सुन्नी मुस्लिम जमात के हाजी अखलाक खान ने इस विषय पर बताया कि जिले के तंजिम उलेमा (मौलानाओं की कमेटी) ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि मुस्लिम समुदाय के शादी निकाह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए बैंड बाजा डीजे और पटाखों की आतिशबाजी को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा.

बैंड-बाजा या डीजे आया तो उलेमा नहीं पढ़ाएंगे निकाह

तंजिम उलेमा की बैठक में कहा गया कि फरमान की अवहेलना करने पर जिले का कोई भी इमाम या उलेमा ऐसी शादी में निकाह पढ़ाने नहीं जाएगा और इसका विरोध किया जाएगा. इतना ही नहीं, उनके यहां बाहर से आए किसी उलेमा को निकाह पढ़ाने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी. ना ही उस परिवार के द्वारा आयोजित किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में उलेमा शामिल होंगे. जिले के सभी मस्जिद कमेटियों और मदरसों की कमेटियों द्वारा इस फैसले का स्वागत किया गया है.

इस विषय पर हाजी इकलाख खान ने कहा कि बैंड बाजा डीजे पर रोक लगाने के पीछे मकसद यह है कि इसके लिए इस्लाम इजाजत नहीं देता है. इस फैसले से जहां समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी वहीं समृद्ध परिवार के लोग ऐसा करने से बचेंगे.

तंजीमुल उलेमा के लिए गए फैसले में साफ कह दिया गया है कि उक्त शरिया कानून का अगर कोई भी व्यक्ति उल्लंघन करता है तो इमाम और उलेमा उनके यहां निकाह पढ़ाने नहीं जाएंगे. उनके यहां बाहर से आए किसी उलेमा को निकाह पढ़ाने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी और ना ही उस परिवार के आयोजित किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में उलेमा शामिल होंगे.

निर्णय के बाद इसका प्रचार प्रसार करने के लिए कमेटियों के पदाधिकारियों ने अपील की है कि सभी मस्जिदों में इसका ऐलान किया जाए. खासकर जुमे के दिन, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फैसले के बारे में जानकारी हो सके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : January 24, 2023, 12:16 IST


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन