MP CG Times
Breaking News Exclusive
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

: आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर बहुत ज्यादा पॉजेसिव तो नहीं? इन 6 संकेतों से जानें

आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर बहुत ज्यादा पॉजेसिव तो नहीं? इन 6 संकेतों से जानें

हाइलाइट्स

पॉजेसिव व्यक्ति आपके फैसलों को बार-बार गलत ठहराने की कोशिश करेगा.
पॉजेसिव बॉयफ्रेंड कहीं भी अपनी मर्जी से आने-जाने पर रोक-टोक करते हैं.

Signs of Possessive Boyfriend: किसी से प्यार करना, उससे बेइंतहा मोहब्बत करना अच्छी बात है. शायद हर एक लड़की या लड़का यही चाहता है कि उसे जो प्यार करे, वह सिर्फ उसी को प्यार करे, उसी की बातें सुने, उसी की तारीफ करे. लेकिन, कई बार कुछ लोगों का स्वभाव अपने बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड के प्रति हद से ज्यादा पॉजेसिव होता है, जिसके कारण प्यार भरे रिश्ते का दी एंड हो जाता है. पॉजेसिव प्रेमी या प्रेमिका की आदतें कई बार इर्रिटेटिंग होती हैं. बार-बार फोन चेक करना, कहां हो, कब आओगी, किसके साथ हो, ऐसी ड्रेस क्यों पहनी आदि जैसे कई सवाल परेशानी का कारण बनने लगते हैं. कहीं आपका भी बॉयफ्रेंड आपको लेकर बहुत पॉजेसिव तो नहीं, पहचानें इन 6 संकेतों से…

पॉजेसिव बॉयफ्रेंड के 6 संकेत

-आपका बॉयफ्रेंड आपको बेहद प्यार करता है, लेकिन हर चीज में टोकता भी रहता है, तो उसकी ये आदत सही नहीं है. यदि आपके लुक को लेकर टोकता है, उसे बदलना चाहता या बार-बार कहता है ये कैसी ड्रेस पहनी है, इसे चेंज कर लो तो समझ जाएं कि आपका बॉयफ्रेंड आपके फिजिकल अपीयरेंस को कंट्रोल करना या बदलना चाहता है. वो चाहता है कि आप उसके मन मुताबिक हर समय ड्रेस पहनें.

ये भी पढ़ें: पार्टनर करता है आपका फोन चेक? इन तरीकों से बढ़ाएं विश्वास, रिश्ता बना रहेगा मजबूत

-आपका बॉयफ्रेंड आपको फोन करे और आपने फोन किसी कारण से रिसीव नहीं किया तो उस पर चिल्लाना शुरू कर देना. कई बार जब हम मीटिंग या ट्रैवल कर रहे होते हैं तो शोर-शराबे में फोन की रिंग सुनाई नहीं देती, जिससे बात नहीं हो पाती. पॉजेसिव बॉयफ्रेंड तानें मारते हुए कह सकता है कि तुम मेरा फोन नहीं रिसीव करती. तुम्हें मुझसे प्यार नहीं, तुम किसी और के साथ फोन पर गप्प कर रही थी आदि. आप व्यस्त हों फिर भी पॉजेसिव स्वभाव वाले लोग यही सोचेंगे कि वे दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी.

-जो हद से ज्यादा रिश्ते में पॉजेसिव होते हैं, वे कई बार आपकी प्राइवेसी में भी दखल देने लगते हैं. खतरनाक रूप से जो किसी के लिए पॉजेसिव होते हैं, वे सामने वाले पर कभी भी भरोसा नहीं करते. ऐसे लोग बार-बार फोन, पर्स, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक करने की कोशिश करते रहेंगे. आप किनसे बात कर रही हैं, कहां जा रही हैं, व्हॉट्सऐप पर किसे मैसेज करती हैं, इन सभी चीजों पर नजरें गड़ाए रखते हैं. आपको एक पल के लिए भी अकेला जो ना छोड़े, ऐसे होते हैं पॉजेसिव बॉयफ्रेंड.

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप को बर्बाद कर सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां, इन तरीकों से रिश्ता बनाएं मजबूत

-पॉजेसिव बॉयफ्रेंड कहीं भी अपनी मर्जी से आने-जाने पर पाबंदी लगा देता है. आप जहां भी जाना चाहेंगी, वे साथ होगा. आप कब, कितनी बार, किस समय और किसके साथ बाहर जा सकती हैं, ये भी वही तय करेगा. ये सब आदतें एक दिन आपको अपने ही रिलेशन में घुटन महसूस कराने के लिए काफी हैं.

-टॉक्सिक या पॉजेसिव व्यक्ति आपके फैसलों को बार-बार गलत ठहराने की कोशिश करेगा. आप जब भी किसी मामले में अपना फैसला लेना चाहेंगी, वह कोशिश करेगा अपने विचारों और फैसलों को आप पर थोपने की. इससे आपको आजादी महसूस नहीं होगी, बल्कि आपके ऊपर मेंटल दबाव बढ़ जाएगा. आप इस रिश्ते में तो होंगी, लेकिन खुशी एक पल भी महसूस नहीं होगी.

-ऐसे लोग चाहते हैं कि आप अपना 24 घंटा उन्हें ही दें. उनके साथ ही रहें, उनकी ही सुनें, उनके अनुसार चलें, घूमे-फिरें, खाएं-पिएं, पहनें आदि. जो संभव नहीं है. इनसे भले आपको आज प्यार है, लेकिन इनका ये स्वभाव आपको कुछ ही दिन में इर्रिटेटिंग और स्ट्रेस बढ़ाने वाला हो सकता है. आगे चलकर ऐसे रिश्ते टूट जाते हैं. बेहतर है कि आप अभी ही सही फैसला ले लें कि आपको ऐसे इंसान के साथ रिश्ता रखना है या नहीं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

Tags :

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से

35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन