MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के 4767 पदों पर होगी भर्ती : ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जानिए कब तक भर सकते हैं फार्म, यह शर्तें पूरी होना चाहिए
मध्य प्रदेश में 4,767 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां अस्थायी, मानदेय आधारित एवं मानसेवी होंगी।
विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन बुलाए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगी।
इसके पहले विभाग ने 6 माह पहले 19500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। पात्र महिलाएं MP Online के 'चयन पोर्टल' से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद भरे जाना है। कुल 4,767 रिक्तियां हैं। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्त पदों की संख्या भी शामिल है।

सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य
आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
यह शर्तें पूरी होना चाहिए
आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहां रिक्त पद की पूर्ति की जानी है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) तय की गई है।
एक जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
आवेदन के समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्र PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क ₹100 रुपए एवं 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है।
आवेदिका स्वयं MP Online पोर्टल पर जाकर या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
रिक्त पदों का परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रवार विवरण, भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) और विभागीय वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है।
MP Online से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 जारी किया गया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन