: MP में SDM का ड्राइवर डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार: कोर्ट केस निपटाने के लिए मांगे थे 3 लाख, ड्राइवर सस्पेंड, एसडीएम हटाए गए
एसडीएम के केबिन में हुई थी लेन-देन की चर्चा
शाहपुरा भिटौनी निवासी संग्राम सिंह ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार रात धनवंतरी नगर चौक से ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के मुताबिक एसडीएम नदीमा शेरी के केबिन में रिश्वत के पैसों पर चर्चा हुई थी और उनके कहने पर ड्राइवर ने पैसे मांगे थे।
संग्राम सिंह के रिश्तेदार की गांव में एक एकड़ जमीन है। वहां बासमती चावल की बोरियां रखी हुई थीं। पिछले दिनों शाहपुरा तहसीलदार ने निरीक्षण कर चावल का पंचनामा बनाया था। करीब एक सप्ताह पहले एसडीएम शाहपुरा की कोर्ट से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था।
जब संग्राम सिंह जवाब देने शाहपुरा एसडीएम कोर्ट पहुंचे तो उनकी मुलाकात उनके ड्राइवर सुनील पटेल से हुई। उसने संग्राम से कहा कि मामला निपट सकता है। उसे तीन लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद संग्राम सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की। एसपी के निर्देश पर शिकायत की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई।
लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि, एसडीएम के ड्राइवर सुनील पटेल ने संग्राम सिंह को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत देने के लिए धनवंतरी चौक बुलाया था। जैसे ही ड्राइवर ने रिश्वत के रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत में एसडीएम की संलिप्तता भी बताई है। इसकी भी जांच की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन