Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: TI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या: MP में अपने घर में ही दे दी जान, सिर के दाहिने ओर से कनपटी में लगी गोली

MP Chhatarpur TI Arvind Kujur committed suicide by shooting himself: मध्यप्रदेश के छतरपुर में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शहर के पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास पर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6.40 मिनट की है। उस समय TI के केयरटेकर प्रदीप अहिरवार घर पर मौजूद थे। उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी कोतवाली थाने को दी। जानकारी के अनुसार TI अरविंद कुजूर ने अपने सिर के दाहिने हिस्से में कनपटी पर गोली मार ली। उनका शव कमरे के गेट से टिका हुआ मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन और सीएसपी अमन मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और विधायक ललिता यादव भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार संदीप तिवारी भी मौके पर पहुंचे। सागर में रहता है टीआई कुजूर का परिवार बताया जा रहा है कि TI कुजूर की दो बेटियां हैं, एक 12 साल की और एक 8 साल की। ​​दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सागर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन सागर से छतरपुर के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या से पहले किसी से फोन पर बात की टीआई अरविंद कुजूर पेप्टेक कॉलोनी के मकान नंबर 12 में रहते थे। यहां उनके अलावा नौकर प्रदीप भी रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को टीआई किसी से फोन पर बात कर रहे थे। वह कह रहे थे कि मैं खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। नौकर ने कई बार गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद नौकर ने सिटी कोतवाली थाने में फोन कर सूचना दी। तब तक अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मार ली थी। सबसे पहले सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसपी को घटना की जानकारी दी। डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि अरविंद कुजूर सवा साल से सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ थे। शाम 7 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उनके साथ उनका केयरटेकर भी था। उन्होंने फोन कर थाने में घटना की जानकारी दी। डीआईजी ने कहा- टीआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा और फिर ताला तोड़ा। उन्होंने अपने दाहिने हाथ से दाहिनी कनपटी पर गोली मारी है। डीआईजी ने बताया कि, संभव है कि टीआई कुजूर को कोई मानसिक परेशानी हो। उन्होंने एसपी से छुट्टी मांगी थी। एसपी ने भी हां कह दिया था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन