: ASI ने पत्नी और साली की हत्या की: घर में घुसकर चाकू से वार किया, पुलिस ने कहा- पारिवारिक विवाद चल रहा था
नौकरानी को धक्का देकर घुसा
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे योगेश की पत्नी विनीता ने नौकरानी के लिए दरवाजा खोला। इसी बीच बाहर मौजूद योगेश नौकरानी को धक्का देकर अंदर घुस गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पत्नी व साली पर चाकू से हमला कर दिया। यह देख नौकरानी वहां से भाग निकली और पड़ोसियों को सूचना दी। फिर उसने 100 नंबर पर डायल किया।
मदद के लिए आती रही चीख-पुकार
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एएसआई की बैग में हथियार लेकर जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और भाग गया। नौकरानी 6-7 मिनट तक मदद के लिए चीख-पुकार सुनती रही। विनीता के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन से ज्यादा घाव मिले।
मेघा ने फेसबुक पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताया
मृतका मेघा उइके ने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताया है। मेघा ने एमएच कॉलेज जबलपुर से पढ़ाई की है। वह बैहर की रहने वाली थी।
आरोपी मंडला में पकड़ा गया, भोपाल पुलिस ने छोड़ा
आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी थीं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से पता चला कि आरोपी योगेश मरावी कार (CG04HS1052) में ड्राइवर के साथ भोपाल आया था। उसने कार अपनी पत्नी के फ्लैट के पास पार्क की थी। भोपाल पुलिस ने कार और आरोपी की फोटो आस-पास के जिलों में भेजी। मंडला के नैनपुर थाने की पिंडारी चौकी पर कार रोककर योगेश और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। भोपाल के ऐशबाग थाने की टीम पिंडारी के लिए रवाना हो गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन