Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: Jio Air Fiber:  जिओ के Air Fiber का सबसे सस्ता प्लान, जिसमें मिलेगी है स्‍पीड ?

Jio Air Fiber:  जिओ के Air Fiber का सबसे सस्ता प्लान, जिसमें मिलेगी है स्‍पीड ?

Jio Air Fiber:  हाल ही में रिलायंस ने Jio AirFiber का ऐलान हो गया है, जो रिलायंस जियो की नई इंटरनेट सर्विस है. मुकेश अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर इस सर्विस की शुरुआत की है. जियो की इस सर्विस को 8 मेट्रो शहरों में शुरू किया गया है, जिसका विस्तार धीरे-धीरे किया जाएगा.

इस सर्विस के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट और जियो स्टोर से इस सर्विस को बुक कर सकते हैं. जियो के पास पहले से ही Jio Fiber के तहत 1 करोड़ कनेक्शन हैं. कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं. एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं. 599 रुपये से शुरू होते हैं प्लान कनेक्ट होने के बाद इसके सेटअप के लिए जियो ऐप की जरूरत पड़ेगी. ऐप में यूजर्स को जियो एयर फाइबर को सेट करने के लिए कई सारे ऑप्शन मिलेंगे. यह डिवाइस 100 स्क्वेयर फीट के एरिया में हाई-स्पीड इंटरनेट ऑफर करता है. कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट की मानें तो यह 6 हजार रुपये के आसपास के प्राइस टैग के साथ आ सकता है. जियो एयर फाइबर के प्लान्स की बात करें तो ये 599 रुपये से 3,999 रुपये के बीच आते हैं. इनमें कंपनी 1Gbps तक की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में. जियो एयर फाइबर का 599 रुपये वाला प्लान कंपनी इस प्लान में 30Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रही है. प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. इस प्लान को आप 6 और 12 महीने के लिए सब्सक्राइब करा सकते हैं. प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 के साथ 11 ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है. जियो एयर फाइबर का 899 रुपये वाला प्लान इस प्लान में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर की जा रही है. प्लान में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलेगा. यह प्लान भी 6 और 12 महीने का सब्सक्रिप्शन ऑप्शन देता है. इसमें भी आपको सोनी लिन, डिज्नी+ हॉटस्टार और जी5 के साथ 11 ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा. जियो एयर फाइबर का 1199 रुपये वाला प्लान कंपनी इस प्लान में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड और अनलिमिटेड डेटा दे रही है. प्लान 6 और 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ आता है. इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ 13 ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलेगा. जियो एयर फाइबर मैक्स का 1499 रुपये वाला प्लान इस प्लान में कंपनी 300Mbps की इंटरनेट स्पीड और अनलिमिटेड डेटा दे रही है. यह भी 6 और 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ आता है. इसमें भी आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ 13 ओटीटी ऐप फ्री मिलेंगे. जियो एयर फाइबर मैक्स का 2499 रुपये वाला प्लान इस प्लान में आपको 500Mbps की स्पीड मिलेगी. प्लान अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है. यह 6 और 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन में आता है. इसमें भी आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ 13 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा. जियो एयर फाइबर मैक्स का 3,999 रुपये वाला प्लान कंपनी इस प्लान 1Gbps की इंटरनेट स्पीड दे रही है. यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है. इसे आप 6 या 12 महीने के लिए सब्सक्राइब करा सकते हैं. प्लान में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ 13 ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस शामिल है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन