Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

राजेंद्रग्राम में इलाज में देरी पर बवाल : युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए

युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में इलाज में कथित लापरवाही को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 30 वर्षीय छोटे सिंह नेताम की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को राजेंद्रग्राम के जोहिला पुल पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

करीब 3 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक आश्वासन पर शाम 7 बजे जाम खुला। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ डॉ. आरके वर्मा को पद से हटा दिया है।

पुष्पराजगढ़ में गरीबी में चमका हुनर : धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना

एंबुलेंस के लिए 4-5 घंटे इंतजार का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घायल छोटे सिंह को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। उन्हें पहले अमरकंटक से राजेंद्रग्राम और फिर जिला अस्पताल भेजने में भारी देरी हुई। ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए करीब 4-5 घंटे इंतजार करना पड़ा, जबकि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस मौजूद थी। इलाज में देरी के चलते हालत बिगड़ती गई और जबलपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सड़क जाम, जमकर नारेबाजी

मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और “स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जायसवाल युवक ने बुलेट समेत खुद को आग लगाई, VIDEO : 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

प्रशासन का एक्शन, BMO हटाए गए

बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) अलका तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीएमओ डॉ. आरके वर्मा को हटा दिया। उनकी जगह डॉ. सुरेंद्र सिंह को नया प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम व्यवस्था सुधार और जनभावनाओं को देखते हुए उठाया गया।

SDM स्तर पर होगी जांच

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसडीएम स्तर पर कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही मृतक के परिजनों को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही से किया इनकार

वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज को समय पर रेफर किया गया था और एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई थी। विभाग ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। हालांकि प्रशासन ने जांच पूरी होने तक स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

गांव में गुस्सा और मातम

छोटे सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags :

anuppur news, mp health negligence, ambulance delay case, rajendragram protest, chc pushparajgarh news, bmo removed mp, road blockade mp news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन