: इन स्टार को हुआ था डिप्रेशन, फिर इन्होंने ऐसे लिया था एक्शन
Deepika Padukone, Anushka Sharma (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
आज 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' (World Mental Health Day) है, जिसके चलते लोग आज के दिन मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में और उसको लेकर जागरूकता फैलाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड स्टार कहां पीछे रहने वाले थे. कई सारे बॉलीवुड स्टार लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व बारे में समझाते हुए कई बार देखें गए हैं. कुछ सितारे हैं, जिन्होंने साहस दिखाया है और इससे जूझने की बात कही है, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम शामिल है. दीपिका पादुकोण ने 2015 में अपने डिप्रेशन के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी मां ने सबसे पहले डिप्रेशन के लक्षणों का पता लगाया था. उन्होंने आगे कहा था कि वो जो महसूस कर रही थी उसके बारे में किसी से बात नहीं कर पा रही थी. क्योंकि वह खुद इसे तुरंत समझने में सक्षम नहीं थी.
यह भी जानिए - Phone Bhoot : कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बतात चलें कि उन्हें उस टाइम अलार्म की आवाज भी पसंद नहीं आ रही थी. आखिरी में अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए दीपिका फूट-फूट कर रो पड़ी थी. वहीं दीपिका ने दूसरों की मदद करने के लिए 'लाइव लव लाफ' फाउंडेशन भी शुरू किया और कहा है कि किसी के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की शारीरिक स्वास्थ्य.
बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि वह इसके बारे में खुल गईं है क्योंकि यह पूरी तरह से सामान्य है. इसमें छिपाने के लिए कुछ नहीं है. अनुष्का ने कबूल किया कि पेट दर्द होने पर डॉक्टर के पास जाना उतना ही आसान है. इसलिए, लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना उनका मिशन है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) ने डिप्रेशन पर खुलासा किया था और स्वीकार किया था कि यह उनके जीवन का सबसे काला दौर रहा.
संबंधित लेख
First Published : 10 Oct 2022, 07:07:34 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन