: Virat Kohli और Anushka Sharma ने खरीदा अलीबाग मे ये आलीशान फार्महाउस
स्टार कपल Virat Kohli और Anushka Sharma ने मुंबई के पास अलीबाग इलाके में एक आलीशान आठ एकड़ का फार्महाउस खरीदा है. पूरा मामला जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें.
Virat Kohli and Anushka Sharma buys a farrmhouse in Alibag (Photo Credit: Social Media)
New Delhi:
इंडिया के सबसे पॉपुलर स्टार कपल विराट और अनुष्का को कौन नहीं जानता, आए दिन दोनो अपने फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं. बता दें कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी 11 दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी, और शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही जोडी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. साथ ही अब सुनने मे आरहा है कि स्टार कपल ने मुंबई (Virat Kohli buys farmhouse in alibag) के पास अलीबाग इलाके में एक आलीशान आठ एकड़ का फार्महाउस खरीदा है. पूरा मामला जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढें.
आपको बता दें कि, फार्महाउस अलीबाग के एक गांव ज़ीराड के पास 8 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोडी ने प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए लगभग 19.24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दंपति ने गवर्नमेंट ट्रेज़री में भी 1.15 करोड़ रुपये जमा किए हैं. विराट के भाई विकास कोहली (Vikas Kohli) ने गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले ही सारा लेन-देन पूरा कर लिया था. विराट अभी दुबई में है, और एशिया कप में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. साथ ही सुनने में यह भी आया है कि लेन-देन की देखरेख एक फेमस रियल एस्टेट कंपनी समीरा हैबिटेट्स (Sameera Habitates) ने की थी.
यह भी पढ़े - Anushka Sharma को जब ढूंढने निकले, तो तलाश यहां हुई खत्म
दरअसल, छह महीने पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वहां का दौरा और निरीक्षण किया था, और उन्हे प्रॉपर्टी बहुत पसंद आई थी. लेकिन, अपने पैक्ड शेड्यूल की वजह से विराट अलीबाग आकर डील लॉक नहीं कर सके थे. बता दें कि पूर्व क्रिकेटर, राष्ट्रीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी करीब एक दशक पहले अलीबाग में एक घर बनवाया था.
First Published : 04 Sep 2022, 11:38:36 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन