: Liger के पिटने के बाद विजय देवरकोंडा करेंगे नुकसान की भरपाई
मुंबई
किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले लोग सोशल मीडिया पर उसका बायकॉट करने लग जाते हैं। जब वह रिलीज होती है तो फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। और फिर बॉलीवुड फिल्मों का ऐसा बंटाधार होता है कि मेकर्स और एक्टर्स को अपनी जेब से भरपाई करने की नौबत आ जाती है। लाइगर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है।
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले काफी समय से साउथ का सिनेमाघरों में बोलबाला रहा है, ऐसे में इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि ‘लाइगर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा ने हिंदी में तो वहीं अनन्या पांडे ने साउथ में डेब्यू किया है। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। जिसके बाद विजय देवरकोंडा ने बड़ा फैसला लिया है।
हाल ही में जब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई तो आमिर खान ने दरियादिली दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के लिए फीस ही नहीं ली। उन्होंने अपनी पूरी फीस छोड़ दी थी। अब विजय देवरकोंडा की लाइगर भी फ्लॉप हो गई है। ऐसे में उन्होंने 6 करोड़ रुपये ज्यादा रकम प्रोड्यूसर्स को लौटाने का फैसला किया है। बता दें कि विजय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये फीस ली थी।
विजय देवरकोंडा की लाइगर के लिए मेकर्स ने जमकर प्रमोशन किया था। एशिया कप 2022 के दौरान भी अभिनेता स्टेडियम में नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार वह हवाई चप्पल पहनकर घूमते भी दिखाई दिए। हालांकि इन सबका फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा और लाइगरबुरी तरीके से पिट गई। जिसके बाद पुरी जगन्नाथ ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को रकम लौटाने का भी फैसला किया।
विजय देवरकोंडा अभी उनकी आने वाली फिल्म ‘जन गण मन’ पर काम कर रहे हैं। वह भी पैन इंडिया फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भी हाई बजट बनाया गया था, लेकिन अब लाइगर की हालत को देखते हुए मेकर्स ने बजट घटा दिया है। क्योंकि पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा दोनों ने ही इस फिल्म के लिए अपनी फीस भी छोड़ दी है। और ये फ्री में काम कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन