: टिकटॉक स्टार तान्या परदाजी का निधन, पैराशूट के न खुलने के कारण हुई मौत
नई दिल्ली
टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया सेंसेश तान्या परदाजी का निधन हो गया है. 21 साल की उम्र में तान्या ने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर को सुनने के बाद हर कोई गहरे सदमे में है. बता दें कि उनकी मौत स्काई डाइविंग के दौरान हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो सोलो स्काईडाइविंग के दौरान अचानक तान्या का पैराशूट नहीं खुला, जिसके कारण ऊंचाई से गिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई. अब इस घटना से हर कोई सहम गया है.
खबरों की मानें तो स्काइडाइविंग की बेहद शौकीन तान्या 27 अगस्त को सोलो डाइविंग करने निकली थीं. लेकिन, ये सफर उनका आखिरी सफर साबित हुआ. खबरें हैं कि हवा में अचानक से उनका पैराशूट नहीं खुला और वह सीधे जमीन पर जा टकराईं. जिसके बाद एक बड़ा हादसा हुआ और हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
तान्या परदाजी की निजी जिंदगी की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट मिलता था. वह मिस कनाडा के सेमीफाइनल तक भी पहुंच चुकी थीं. टिक टॉक पर उनके लगभग एक लाख फॉलोअर्स थे, जो उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते थे.
इतना ही नहीं, तान्या परदाजी कनाडा की एक टिकटॉकर और ब्यूटी क्वीन थीं. उनके टिक टॉक प्रोफाइल में वर्तमान में 2 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स के साथ 95.4K फॉलोअर्स थे. तान्या टोरंटो यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र की छात्रा थीं और यूनिवर्सिटी की चीयरलीडिंग टीम का हिस्सा भी थीं. उनके आकस्मिक निधन के बाद यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है.
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन