: शाहरुख-दीपिका नहीं बल्कि ये हैं 'पठान' के असली हीरो-हिरोइन! वायरल हुई बॉडी डबल्स की तस्वीर
Pathaan BTS Photo: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. अब ये फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने एक से एक स्टंट और एक्शन सीक्वेंस किए हैं, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ गए. हालांकि, दोनों सितारों ने ऐसे सीन्स खुद नहीं किए बल्कि इसके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था, जिनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
पठान फिल्म के सेट से वायरल हुई फोटो
शाहरुख खान के फैन क्लब पेज पर इस तस्वीर को शेयर किया गया है. इसमें किंग खान और दीपिका पादुकोण के साथ बॉडी डबल्स नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म पठान में शाहरुख और दीपिका की जगह स्टंट किए हैं. दोनो सितारे अपने-अपने बॉडी डबल के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं.
Moments before Rubai dumped Pathaan 😪🥺#ShahRukhKhan #SRK #Bollywood #Pathaan #Jawan #Dunki #PathaanOTT #Pathaan2 #DeepikaPadukone pic.twitter.com/4X8x11HSRK
— Team Shah Rukh Khan Pune (@teamsrkpune) March 16, 2023
शाहरुख-दीपिका ने बॉडी डबल्स के साथ दिया पोज
फोटो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉडी डबल्स के साथ ग्रीन स्क्रीन के सामने खड़े हैं. चारों एक ही तरह के कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे एरियल सीन के दौरान क्लिक किया गया था, जिसमें दीपिका और शाहरुख प्लेन पर लटककर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में जाते हैं.
पठान फिल्म ने कर ली इतने करोड़ रुपये की कमाई
मालूम हो कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम ने भी काम किया था. ये फिल्म दुनियाभर में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं, ये पहली फिल्म है जिसने देश में 500 करोड़ क्लब को पार कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म पठान 22 मार्च, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
यह भी पढ़ें-Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने कैमरे के सामने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया ऐसा कहर, तस्वीरें देख मचल जाएगा दिल!
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन