Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Brahmastra के लिए खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए Ranbir और Alia

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra Part One: Shiva) की रिलीज के लिए अब सिर्फ पांच दिन रह गए हैं, फिल्म के प्रमोशन ने अब एंडगेम मोड में एंटर कर लिया है. बता दें कि फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने बड़े बजट के प्रोडक्शन के एक्शन और स्टंट सीन्स की एक झलक देते हुए फिल्म के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप शेयर की थी. जिसमें लीड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट  (Alia Bhatt) को खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है. साथ ही वीडियो में नागार्जुन  (Nagarjuna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी लड़ाई के सीन को परफॉर्म करते देखा जा सकता है.
दरअसल, करण ने रविवार को 29 सेकेंड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा "कई सालों की यात्रा और अब सिर्फ 5 दिनों में, यह सब तुम्हारा होगा,". निर्देशक अयान मुखर्जी  (Ayan Mukerji) ने भी उसी पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया, “जहां स्पिरिचुअलिटी टेक्नोलॉजी से मिलती है. टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकास के इतने वर्षों का जश्न मनाने के लिए आज कुछ बिहाइंड-द-सीन शेयर करना सही लगा!" आपको बता दें कि, वीडियो की शुरुआत रणबीर और आलिया भट्ट के कुछ एक्शन सीक्वेंस की तैयारी के साथ होती है, रणबीर को कुछ स्टंट कलाकारों के साथ लड़ते हुए और ब्लू स्क्रीन के सामने ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद एक शॉट में आलिया को एक स्टंट का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है, उसके बाद दोनों को एक कार में एक शॉट के लिए हवा में घूमते हुए दिखाया जाता है. वीडियो में अमिताभ बच्चन के तलवार से लड़ने के कौशल और नागार्जुन के कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं. वीडियो को देखकर फैंस ने भी फिल्म के ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस पर बीटीएस लुक की सराहना की, और एक फैन ने कमेंट किया, "आशा है कि आपका समर्पण और 10 साल की कड़ी मेहनत रंग लाएगी." एक अन्य ने लिखा, "इस पैमाने की भारतीय फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं." कई फैंस ने लड़ाई के सीन और खुद स्टंट में शामिल होने के लिए एक्टर्स की तारीफ भी की. अब देखना यह है कि जिस फिल्म को फैंस से सोशल मीडिया पर इतना प्यार मिल रहा है उसे सिनेमाघरों मे दर्शकों से प्यार मिलता है या नहीं.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन