: जैनी जौहल के गाने 'लैटर टू सीएम' से मचा बवाल,
जैनी जौहल (Photo Credit: social media)
Punjab:
पंजाबी गायिका जैनी जौहल ने हाल ही में सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) हत्याकांड में न्याय न मिलने को लेकर एक गाना रिलीज किया था. जैनी जौहल के गाने का नाम 'लैटर टू सी. एम.' है, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा था. इस गाने के जरिए जैनी जौहल ने मूसेवाला की हत्या को लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब पंजाब सरकार की शिकायत के बाद इस गीत को यूट्यूब से हटा दिया गया है. दरअसल इस गीत में सीएम भगवंत मान की कुछ महीने पहले हुई शादी के वीडियोज भी दिखाए गए थे, और सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर निशाना साधा गया है कि उनके घर शहनाइयां बज रही हैं. जबकि सिद्दू मूसेवाला के परिवार में मातम फैला हुआ है.
जैनी जौहल (Jenny Johal) के इस नए गाने के बोल हैं- 'साड़े घर उजड़ गए, तुहाडे घर गुंजन शहनाईयां.' इसके अलावा इस गाने में सिंगर ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की मीडिया में लीक होने और पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ जीत की खबरों का भी मामला उठाया है. गीत में कहा गया है कि 92 विधायक बदलाव के इरादे से जीते, लेकिन लोगों के सपने मिट्टी में मिल गए. सिर्फ चेहरे बदले हैं, राज वही है. उन्होंने गाने में सवाल किया है कि तालियां लूटने के लिए सुरक्षा कम करके सिद्धू की लिस्ट सार्वजनिक करने वालों का अभी तक खुलासा क्यों नहीं हुआ. गाने में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में भी बात की गई है. मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस के साथी और गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस कस्टडी से फरार होने को लेकर भी पंजाब सरकार को निशाना बनाया गया है.
चार महीने पहले हुई थी मौत
बता दें चार महीने पहले सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी. लगभग 8 से 10 हमलावरों ने मूसेवाला पर 28 गोलियां चलाई. उस रोज वो अपने दो दोस्तों के साथ जीप में बैठकर कहीं जा रहे थे. इस दौरान उनपर 28 से 30 गोलियां चलाई गईं. इसके तुरंत बात मूसेवाला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल जाने से पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाले के शरीर से अत्यधिक खून बहाने के कारण उनकी मौत हो गई थी.
संबंधित लेख
First Published : 10 Oct 2022, 08:28:44 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन