: Maldives Trip : फैंस ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की चोरी पकड़ी
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों मालदीव (Maldives) में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस को शुक्रवार के दिन कुछ मिनटों के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया था, इसके साथ उनके अलावा एक्टर भी उसी दिन एयरपोर्ट पर नजर आए थे, जिसके बाद लोग ये कयासे लगाने लगे कि दोनों एक साथ वेकेशन मनाने के लिए गए हुए हैं. हालांकि अभी कुछ खुलकर सामने नहीं आया. हाल ही में रश्मिका ने मालदीव से एक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लोगों की अटकलें और भी ज्यादा बढ़ गईं हैं. क्योंकि फैंस को दोनों के एक साथ होने का एक 'सबूत' मिला है, और मौका खुद उन्हें पुष्पा फेम ने ही दिया है.
यह भी जानिए - KWK: 'कॉफी विद करण' का हिस्सा आखिर क्यों नहीं बनना चाहते रणबीर कपूर ?
दरअसल, एक फैन ने ट्विटर पर बताया कि रश्मिका ने पूल के किनारे की तस्वीर में जो शेड्स पहने हैं, वे वही धूप के चश्मे थे, जो विजय ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहने हुए थे. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'कहा...कपड़े, एक्सेसरीज शेयर करना, एक ही एयरपोर्ट पर दिखना..ये दोनों हमारे साउथ 'रॉबस्टेन' हैं. हालांकि सच अभी भी किसी को नहीं पता है. लेकिन कयासों का दौर है तो कयासे लगेंगी ही. बता दें कि विजय ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर साझा नहीं की है, जबकि रश्मिका ने कल मालदीव से एक सन-किस्ड तस्वीर पोस्ट की. वह पूल के किनारे बैठी फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहने नजर आ रही थी, तस्वीर देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका की फिल्म गुडबाय आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं उनकी फिल्म एनिमल और मिशन मजनू जल्द पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार है. अगर विजय की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म लाइगर (Liger) में अनन्या पांडे के साथ देखा गया था.
संबंधित लेख
First Published : 09 Oct 2022, 06:38:17 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन