: Brahmastra के लिए खतरा मोल लेने पर भी Ranbir-Alia को मिल रहा ये सिला!
आपको बता दें कि हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जो कि फिल्म की बीटीएस वीडियो है. इसमें देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी तरह-तरह के स्टंट करते दिख रहे हैं. वहीं, उनके आस-पास फिल्म का पूरा क्रू दिख रहा है. इस पूरी वीडियो क्लिप वीएफएक्स (Brahmastra VFX) का काफी काम देखने को मिल रहा है. इसे शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'कई सालों का सफर और अब केवल 5 दिनों में ये आपका होने वाला है. 09 सितम्बर से सिनेमाघरों में देख सकेंगे ब्रह्मास्त्र'. इसके साथ ही उन्होंने टिकट से जुड़ी जानकारी साझा की है. करण के इस ट्वीट पर जहां कुछ फैंस ने अपना प्यार दिखाया और लोगों से फिल्म देखने की अपील की. जबकि तमाम लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कह डाली है. अब जैसा कि आपने इस वीडियो में काफी वीएफएक्स (Ayan Mukerji on brahmastra VFX) देखा तो आपको बताते चलें कि बीते दिनों फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस बारे में बताया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए लिखा था, “कल पहली बार था, मैंने ब्रह्मास्त्र में हर शॉट देखा - फिनिश, पॉलिश और दर्शकों के लिए तैयार. ड्रॉइंग बोर्ड से लेकर बड़े पर्दे तक, हर शॉट पर वह सफर कितना लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा है, इस वजह से मेरे लिए यह बहुत भावुक क्षण है!A journey of many years and now in just 5 days, it will all be yours!#Brahmastra in cinemas from 9th September.
Tickets available in 2D, 3D and IMAX 3D. Book now - BMS: https://t.co/RE5Zl575pB Paytm: https://t.co/kvKJZcq5Jr pic.twitter.com/NhbLgasRqY — Karan Johar (@karanjohar) September 4, 2022
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन