: 'मुझ पर लोग उंगली उठाने का मौका ढूंढते हैं', जाह्नवी कपूर ने आखिर क्यों कही ऐसी बात?
Janhvi Kapoor On People Opinions: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बहुत समय में इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए हैं. लोग उनके काम को पसंद करने लगे हैं. जाह्नवी कपूर पब्लिक में भी नजर आती रहती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें आज जो भी अटेंशन मिल रही है, वो सिर्फ उनके पैरेंट्स की वजह से है. इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने बताया कि उन्हें लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
लोग मुझ पर उंगली उठाने का मौका ढूंढते हैं
India Today Conclave के दौरान जाह्नवी कपूर ने पर्सनल से अपनी प्रोफेशनल लाइफ को बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग मुझ पर उंगली उठाने का मौका तलाशते रहते हैं. अगर मैं अपने जिम के सामने या जहां पर पैपराजी ने मुझे स्पॉट किया है, अगर उस वक्त मैं ज्यादा मुस्कुरती हूं, तो लोग मुझे डिस्परेट बोलते हैं. अगर मेरे चेहरे पर एक बड़ा पिम्पल हो और मैं बिना कुछ बोले चली जाऊं, तो कहते हैं कि कितनी गमंडी है? खैर, इससे कोई कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि किसी की राय नहीं टिकती है. जो टिकता है वो है सिर्फ आपका काम'.
हर किसी को पसंद है अटेंशन
जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, 'ये बहुत अच्छा है मुझे अटेंशन मिल रही है. हर किसी को अटेंशन पसंद है. आज मुझे जो भी अटेंशन मिल रही है वह मेरे माता-पिता की वजह से है. हालांकि, मैं उम्मीद करती हूं एक्टिंग की वजह से मुझे और अटेंशन मिले'. मालूम हो कि जाह्नवी कपूर ने साल 2012 में फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था.
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि इन दिनों जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पास कई फिल्में हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. पिछली बार वह फिल्म मिली में नजर आई थीं. अब वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखेंगी. इसके अलावा उनके पास नितेश तिवाती की फिल्म बवाल है. वहीं, हाल ही में जाह्नवी कपूर ने साउथ फिल्म एनटीआर 30 साइन की है, जिसमें उनकी जोड़ी जूनियर एनटीआर के साथ दिखेगी.
यह भी पढ़ें-Salman Khan ने जिस फिल्म को ठुकराया, उसे फिर से बनाएंगे Sanjay Leela Bhansali, 'इंशाल्लाह' पर लेटेस्ट अपडेट आया सामने!
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन