: Adipurush : रावण के किरदार को इस्लामिक लुक से क्यों जोड़ा जा रहा हैं ?
Adipurush (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
बाहुबली एक्टर 'प्रभास'(Prabhas) की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' (Film Adipurush) लगातार खबरों में बनी हुई है. दरअसल, फिल्म के किरदारों की काफी आलोचना हो रही है, जिसपर फिल्म के निर्देशक ओम राउत (Om Raut)ने हाल ही में अपना रिएक्शन भी साझा किया था. फिल्म 'आदिपुरुष' भारतीय महाकाव्य रामायण के ऊपर आधारित है. आपको बता दें कि, निर्देशक और फिल्म के संवाद लेखक, मनोज मुंतशिर ने मीडिया से फिल्म की आलोचनाओं के बारे में बात की और कहा कि 'जब वे पूरी फिल्म देखेंगे तो 'निराश' नहीं होंगे.' फिल्म निर्माता ने उन दावों का भी जवाब दिया कि रावण के लुक को 'इस्लामिक' किया गया है, और फिल्म 'पद्मावत' (Padmavat)के किरदार खिलजी से काफी प्रेरित है.
यह भी जानिए - Kareena Kapoor Girl Gang : करीना कपूर के लिए उनकी गर्ल गैंग आखिर क्यों है इतनी खास ?
जिसपर उन्होंने कहा, 'उन्हें डराने के लिए एक खास तरह का दृश्य, एक खास तस्वीर दिमाग में आती है, जिसे हमने अपनी कल्पना के जरिए पकड़ने की कोशिश की. लेकिन निश्चित रूप से, इसका दुनिया के किसी भी खिलजी, नादिर शाह, चंगेज खान, बाबर से कोई लेना-देना नहीं है'. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'उनके बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है'.
बात को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि 'आदिपुरुष' का मुख्य लक्ष्य इसे युवा पीढ़ी के दर्शकों के सामने पेश करना है. जो मार्वल फिल्में और अन्य हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर देखकर बड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि फिल्म का दुनिया भर में लुत्फ उठाया जाए. बता दें कि 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन (Kriti Sanon) सीता, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) रावण और सनी सिंह (Sunny Singh) लक्ष्मण के रूप में हैं. इसके अलावा यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
संबंधित लेख
First Published : 09 Oct 2022, 03:32:44 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन