: 'अच्छे रोल के लिए रेडी', धर्मेंद्र ने शेयर किया बेटे बॉबी देओल का वर्कआउट वीडियो
Dharmendra Shares Bobby Deol Video: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं. एक्टर होने के साथ-साथ धर्मेंद्र बतौर पिता भी काफी सफल हुए हैं, क्योंकि उनके दोनों बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में शुमार हैं. इस बीच धर्मेंद्र ने अपने छोटे बेटे बॉबी देओल का एक लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है.
धर्मेंद्र ने शेयर किया बॉबी देओल का वर्कआउट वीडियो
बुधवार को धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धर्मेंद्र के छोटे बेटे और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल जबरदस्त वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बॉबी इंकलाइन पेंच डंबल प्रेस, पुल डाउन और पुशअप जैसी एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र लिखा है कि- दोस्त मेरा बॉब बहुत विनम्र है और वह कुछ अच्छे रोल के लिए तैयार हो रहे हैं.
इस तरह से धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी की तारीफ में अपनी दिल की बात लिखी है. वहीं ये इस वीडियो के साथ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र ने इशारों ही इशारों में बॉबी के लिए रोल की डिमांड कर डाली है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के इस वर्कआउट वीडियो की जमकर तारीफ की जा रही है.
इन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे बॉबी
बात की जाए बॉबी देओल (Bobby Deol) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में तो आने वाले समय में बॉबी देओल की बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं. जिनमें बॉबी की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 (Aashram 4) में दिखाई देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनीमल (Animal) में भी बॉबी देओल अहम रोल अदा करते दिखेंगे. वहीं होम प्रोडेक्शन फिल्म अपने 2 (Apne 2) में बॉबी मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें- Bawaal Release Date: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'बवाल' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, रिलीज डेट की हुई अनाउंसमेंट
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन